फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Dengue and malaria outbreak increased three times

तीन गुना बढ़ा डेंगू और मलेरिया का प्रकोप

Fri, 03 Dec 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Dengue and malaria outbreak increased three times
हमीरपुर। जनपद में डेंगू और मलेरिया के केस तीन वर्ष में तीन गुना बढ़ गए हैं। इसके अलावा हर वर्ष टायफाइड के मरीज भी बढ़ रहे हैं। वह भी तब जब स्वास्थ्य महकमा डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए शहर से लेकर गांव-गांव सफाई के प्रति लोगों में जागरूकता लाने व दवाओं का छिड़काव कराने का दावा कर रहा है। फिर भी केस बढ़ने से विभाग के दावों की पोल खुल रही है।
विज्ञापन

जिला पुरुष अस्पताल में इस वर्ष अब तक 1032 डेंगू संदिग्धों की जांच की गई। इसमें 303 मरीजों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। यह संख्या तीन वर्ष में ढाई गुना अधिक है। वर्ष 2020 में 138 और वर्ष 2019 में सिर्फ 24 डेंगू के मरीज जिले में निकले थे। इस वर्ष जिला मलेरिया विभाग की तरफ से की गई 45450 लोगों की जांच में 58 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जबकि वर्ष 2020 में मलेरिया के 32 और 2019 में सिर्फ 20 केस निकले थे। इसी तरह पिछले साल की तुलना इस बार टायफाइड के करीब दो सौ मरीज बढ़े हैं। वर्ष 2020 में 10946 लोगों की टाइफाइड की जांच की गई थी। जिसमें 1245 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वहीं वर्ष 2021 में अब तक 17196 लोगों की जांच में 1452 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जनपद में हर वर्ष इन संक्रामक बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है। जबकि स्वास्थ्य महकमा हर वर्ष संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के नाम पर विभिन्न अभियान के नाम पर लाखों रुपये खर्च कर रहा है।
विज्ञापन

अधिक बारिश से इस बार बढ़े केस
इस वर्ष बारिश अधिक हुई थी। डेंगू के केस बढ़ने का कारण जानने के लिए वह टीम के साथ गांवों में गए थे। जिन घरों में केस मिले, उनमें कई दिनों से बर्तनों में पानी भरा मिला। इसी से मच्छर पनपने से डेंगू व मलेरिया के केस पहले से इस बार अधिक निकले। विभाग संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को लगातार जागरूक कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा.एके रावत, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed