{"_id":"5908c23c4f1c1bcc3a443604","slug":"demonstration-for-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब का ठेका हटाने को किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब का ठेका हटाने को किया प्रदर्शन
hamirpur
Updated Tue, 02 May 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
मौदहा में प्रदर्शन करतीं महिलाएं
- फोटो : amarujala
पूजा स्थलों व विद्यालयों के आसपास शराब के ठेके हटाए जाने के आदेश के बाद सिचौली पुरवा के निकट हाईवे पर महिलाओं व पुरुषों ने नारेबाजी की उसे तत्काल बंद किए जाने की मांग की। महिलाओं ने गांव से लेकर तहसील तक प्रदर्शन किया।
अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। राजरानी, बसंती, रामदेवी, संपत, किरन, उर्मिला, सरिता, रश्मि, रेखा, फात्मा, दयावती, शिवदेवी आदि का कहना है कि बस्ती में ज्यादातर मजदूर व मध्यम वर्ग के लोग रहते हैं। शराब का ठेका स्थापित होने से उनके पति, भाई व बच्चे बर्बाद हो रहे हैं।
आए दिन वहां विवाद होते है। ऐसी स्थिति में वह किसी भी कीमत में इस ठेके को चलने नहीं देगें। यदि प्रशासन ने इनकी मांग पर गौर नहीं किया तो स्वयं इसे बंद करा देंगी। इसके लिए चाहे जो भी करना पड़े।