{"_id":"b56fea554733c03112568bc2ebe3f582","slug":"demand-of-computer-teacher-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री जी कंप्यूटर शिक्षकों को शिक्षा विभाग में मर्ज करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री जी कंप्यूटर शिक्षकों को शिक्षा विभाग में मर्ज करें
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Thu, 05 Nov 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला कंप्यूटर शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल संघ के प्रतिनिधि संजीव कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिला। कंप्यूटर शिक्षक संघ के पदाधिकारियों के साथ गैर शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सोमनाथ जोगता भी मौजूद थे।
विज्ञापन
उन्होंनें मुख्यमंत्री को कंप्यूटर शिक्षक संघ की मांगों का पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर अध्यापकों के लिए शीघ्र ठोस नीति गठित की जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष मांग रखी कि कंपनी उनका लगातार शोषण करती आ रही है। उन्हें छह माह से वेतन तक नहीं मिला है जिससे उन्हें अपना व परिवार का पालन पोषण करना कठिन हो गया है। शिक्षक लगभग 14 वर्षों से स्कूलों में सेवाएं दे रहे हैं। जो आज तक कंपनी आई उसने कंप्यूटर अध्यापकों के साथ धोखा ही किया हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि अध्यापक एक माह से ज्यादा समय से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर है।
विज्ञापन
गैर शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सोमनाथ जगोता ने मुख्यमंत्री से संघ के माध्यम से मांग की कि स्कूल में बच्चों के हित के लिए कंप्यूटर शिक्षक संघ की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करके सरकार को कंप्यूटर अध्यापकों को दिवाली का तोफहा देना चाहिए। इन्हें शिक्षा विभगा में मर्ज किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कंप्यूटर अध्यापकों के प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया की मामला ध्यान में है।
विज्ञापन
शीघ्र ही कंप्यूटर अध्यापकों की मांग को पूरा कर दिया जाएगा। इस दौरान मुख्य संसदीय सचिव इंद्रदत्त लखनपाल, प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिरण के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा, कांगड़ा बैंक के चेयरमैन जगदीश सिपाहिया, पूर्व विधायक अनीता वर्मा, कांगड़ा बैंक के उपाध्यक्ष कुलदीप पठानिया सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि कंप्यूटर अध्यापकों की मांग को पूरा किया जाए।