{"_id":"575082154f1c1b24381090da","slug":"death-of-a-worker-falling-from-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से गिरे मजदूर की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से गिरे मजदूर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Fri, 03 Jun 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
सूखे और भूखे बुंदेलखंड से रोजी-रोटी का संकट है। ऐसे में युवा कमाने के लिए पलायन कर रहे हैं। इसी तरह गुजरात नौकरी करने जा रहे एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। युवक के बोगी से गायब होने पर उसके साथी अगले स्टेशन पर उतर गए और पैदल ही पटरी के किनारे उसकी तलाश की। शव मिलने पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
बुंदेलखंड सूखे से जूझ रहा है। जिसके कारण गांवों के लोग रोजगार की तलाश में पलायन कर रहे हैं। बुधवार को बांदा जनपद के जसपुरा थानाक्षेत्र के गड़रिया निवासी सुरेश कुमार (18) पुत्र राजाराम अपने साथियों के साथ अहमदाबाद जाने के लिए घर से निकला था।
विज्ञापन
वह लखनऊ से जबलपुर जाने वाली चित्रकूट एक्सप्रेस में सवार थे। भीड़ व गर्मी होने के कारण सभी लोग गेट पर ही बैठ गए। ट्रेन इंगोहटा के पास पहुंची, तभी गेट पर बैठा सुरेश नींद की झपकी में गिर गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
उसके साथ जा रहे युवकों ने जब उसे गायब देखा तो तलाश शुरू की। सभी लोग रागौल स्टेशन पर उतर गए और सुरेश की तलाश में पटरी के किनारे चलते हुए इंगोहटा की तरफ आए। तभी ट्रैक पर सुरेश का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और परिजनों को सूचना दी।