फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Death in teenage suspect situation

किशोरी की संदिग्ध्ा हालात में मौत

Sun, 23 Jul 2017 10:43 PM IST
अमर उजाला/हमीरपुर
अमर उजाला/हमीरपुर Updated Sun, 23 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
Death in teenage suspect situation
पोस्टमार्टम हाउस में गुमसुम बैठे परिजन। - फोटो : amarujala

विज्ञापन
थानाक्षेत्र के टेढ़ा गांव में एक किशोरी ने शनिवार को देर शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के भाई ने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक ने गले में रस्सी का निशान न होने पर संदिग्ध बताते हुए विसरे को जांच के लिए भेजा है।


टेढ़ा गांव निवासी शिवमोहन ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन रोशनी प्रजापति (17) वर्ष पुत्री स्व.दुर्गा प्रसाद शनिवार को शाम को घर में अकेली थी। मां कलावती जानवर चराने गई थी। घर सूना पाकर रोशनी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब छोटा भाई हैंडपंप से पानी भरकर आया तो बहन को फांसी में लटका हुआ पाया।
विज्ञापन


उसने पुलिस को सूचना दी। हालांकि जब पुलिस पहुंची तो परिजन शव उतार चुके थे। पुलिस रविवार को गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मृतका के भाई का कहना है कि बहन मानसिक रूप से कमजोर थी। शिवमोहन ने बताया कि बड़ा भाई नीरज व मंझला भाई हरमोहन परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। शायद इसी के चलते आत्महत्या कर ली। उधर पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक डा. राज ने बताया कि गले में रस्सी के निशान नहीं हैं। मौत संदिग्ध है। इसलिए बिसरा को जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed