{"_id":"578292024f1c1b397c7f99c3","slug":"daughter-save-the-life-of-father","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी को बचाने में पिता की गई जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी को बचाने में पिता की गई जान
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Sun, 10 Jul 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
कालिका गली के खंभे में उतरा करंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ (हमीरपुर)। कस्बे के छोटी जुलेहटी बाराखंबा मोहल्ले में बीती रात बेटी को बचाने में पिता की जान चली गई। पंखे में उतरे करंट से बेटी चिपककर चिल्लाने लगी। इसी बीच उसे बचाने में पिता हादसे का शिकार हो गए। घटना के बाद परिजन उसे गंभीर हालत में कस्बे की सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
कस्बे के छोटी जुलेहटी बाराखंबा मोहल्ला निवासी मोहर खां (65) पुत्र जहूर खां रोडवेज में चालक थे। वह तीन साल पूर्व ही रिटायर्ड हुए थे। शनिवार की रात करीब आठ बजे मोहर खां की 18 वर्षीया पुत्री मुस्कान टेबिल फैन को चालू कर रही थी। तभी उसमें उतर रहे करंट की चपेट में आ गई। मुस्कान के चिल्लाने पर कमरे में मौजूद पिता बेटी को बचाने के लिए दौड़े और उसे बचाने का प्रयास करने लगा लेकिन करंट की चपेट में वह खुद चिपक गए। हालत खराब होने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि मोहर खां की सात बेटियां और एक पुत्र है। छह बेटियों की शादी हो चुकी है। परिजनों ने शव का बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया। मोहर खां की मौत के बाद घर में कोहराम मचा है। वहीं करंट लगने से घायल मुस्कान का इलाज अस्पताल में कराया गया है।
विज्ञापन