Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Danger looming over power lines, anger among residents

Hamirpur News: झूलते बिजली तारों से खतरे का अंदेशा, कस्बे वासियों में आक्रोश

Mon, 02 Mar 2026 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Mon, 02 Mar 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Danger looming over power lines, anger among residents
मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे में जगह-जगह झूलते बिजली के तार किसी बड़ी दुर्घटना को न्योता दे रहे हैं। बिजली विभाग के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही, जबकि कस्बा वासी लगातार विद्युत वितरण उपखंड अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर समस्या से अवगत करा चुके हैं।
विज्ञापन




वार्ड नंबर 15 नई बस्ती के निवासियों रामकुमार सोनी, ओम सोनी, रामकिशन, विनोद, रामआसरे, सुनील गुप्ता, राहुल आदि ने विद्युत वितरण उपखंड अधिकारी मौदहा को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि विद्या निकेतन स्कूल के पास एक पोल पर करीब 25 विद्युत कनेक्शन लटकाए गए हैं। इनके तार दीवारों के सहारे रास्ते में मात्र 5 फीट ऊंचाई पर लटक रहे हैं, जिससे आने-जाने वालों को भारी असुविधा हो रही है। ये तार कभी भी टूटकर दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। कई बार अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र एक नया विद्युत पोल लगाकर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे धरना-प्रदर्शन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन


उक्त समस्या की जानकारी नहीं है। विभाग से आदेश मिलते ही समस्या का त्वरित निस्तारण कर दिया जाएगा।



राजू प्रसाद, अवर अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed