फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   cultural,hamirpur,rakhi

बहनों ने भाइयों को बांधा प्रेम और विश्वास के धागे

Sun, 22 Aug 2021 10:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
cultural,hamirpur,rakhi
हमीरपुर। रविवार को हर घर में खुशी का माहौल रहा। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी का प्रेम व विश्वास का धागा बांधकर उनकी खुशी और लंबी उम्र की कामना की। वहीं भाइयों ने बहन की सुरक्षा और हर कदम पर साथ होने का भरोसा दिलाया। बहनों ने भाइयों का मुंह मीठा कराया वहीं भाइयों ने बहनों को उपहार दिए। इसी के साथ राखी का पर्व जिले में उत्साह के साथ मनाया गया।
विज्ञापन

भाई और बहन के पवित्र प्रेम का पर्व रक्षाबंधन जिले भर में धूमधाम से मना। अपनी ससुरालों से बहनों के मायके आने का क्रम शनिवार से ही शुरू हो गया था। यह सिलसिला रविवार को दिन भर चलता रहा। बहनें राखी की थाल सजाकर भाइयों के पास पहुंची, भाइयों के तिलक लगाया। इसके बाद अपने प्रेम व विश्वास के धागों को भाई की कलाई में बांध आरती उतारी। अपनी रक्षा व सम्मान किए जाने का वचन लिया। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों और कस्बों में रक्षाबंधन के पर्व पर कई स्थानों में कजली उत्सव मनाया गया।
विज्ञापन

यमुना नदी पर संगमहेश्वर मंदिर के घाटों पर ग्रामीण कजली लेकर पहुंचे। राठ संवाद के अनुसार बहनों ने भाइयों के माथे पर हल्दी व कुमकुम का तिलक लगाया। भाइयों ने बहनों के पैर छूकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया और बहनों को सामर्थ्य के अनुसार उपहार दिए। भाइयों के पास जाकर राखी बांधने के लिए प्रदेश सरकार ने बहनों के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा का तोहफा दिया है। जिसका बहनों ने भरपूर लाभ उठाया। प्राइवेट वाहनों पर भी सवारियों की भरमार रही। वहीं मिठाई की दुकानों पर दिन भर भीड़ देखी गई। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस में चढ़ने को लेकर हुआ हंगामा
रविवार को बसअड्डे पर महिलाओं की खासी भीड़ दिखी। रक्षाबंधन पर प्रदेश सरकार ने 24 घंटे के लिए रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा का तोहफा दिया है। ऐसे में महिलाओं ने इस सुविधा का लाभ उठाया। बस अड्डे से हमीरपुर डिपो की बस में सवारियां ओवरलोड हो गईं। कानपुर केे रमई के पास हाईवे पर जाम लगने से बसों का आवागमन बंद होने से बहनों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ा। बस का इंतजार कर रहीं सुमन देवी, रागनी, कमला, रेखा मिश्रा, सुनीता, केशकली, प्रीती, रंजना आदि ने कहा त्योहार में जाना तो था ही सरकार ने सुविधा दी है तो इसका फायदा ले रहे हैं। (संवाद)

रक्षाबंधन पर आयोजित हुई प्रतियोगिता
भरुआसुमेरपुर। पंधरी में सदियों से रक्षाबंधन पर्व पर खेलकूद की परंपरा आज भी जीवित है। सदियों पूर्व बुंदेलखंड के गांवों में रक्षाबंधन पर्व पर गांव में खेलकूद प्रतियोगिता का चलन था। आपसी वैमनस्यता बढ़ने व समाज में विघटन पैदा होने से यह परंपरा तमाम गांवों में दम तोड़ गई। लेकिन पंधरी में आज भी यह परंपरा बरकरार है। रक्षाबंधन पर्व पर खेलकूद प्रतियोगिता में कुश्ती, लंबीकूद, दौड़ प्रतियोगिता हुई। कुश्ती में विजय यादव, सुरेंद्र पाल को विजेता घोषित किया गया। लंबीकूद में मोहित यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया। अतुल दूसरे स्थान पर रहे। दौड़ में सचिन यादव ने बाजी मारी। इस मौके पर आयोजक मंडल के श्याम सुंदर सिंह, पूर्व प्रधान अरविंद उर्फ बाले गुप्ता, प्रधान प्रतिनिधि विक्की कबीर, सपा नेता संजय प्रजापति, अन्नू तिवारी, नवीन सिंह, स्वामीदीन यादव, बाबू यादव, सुधीर सिंह, मोहन कुशवाहा, अभिषेक सिंह आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed