फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   cultural

घरों में मनाएं ईद, गरीबों की मदद करें : मुफ्ती, सामाजिक दूरी का पालन करें और मॉस्क अवश्य लगाएं

Sat, 23 May 2020 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
cultural
मौदहा। मुबारक महीना रमजान विदा हो रहा है और खुशियों का पर्व ईद ऐसे वक्त में है, जब पूरी दुनिया दहशत में है। बचाव का पहला और कारगर तरीका लॉकडाउन व सामाजिक दूरी है। ऐसे में मदरसा यादगार मोहम्मदी हुसैनी के मुफ्ती मोहम्मद सलमान रजवी मिस्बाही ने लोगों से अपील की है कि वह ईद की नमाज से पहले सदकाए फित्र अदा करें।
विज्ञापन

यह इसलिए जरूरी है कि रोजे में अनजाने में कमी आ जाती है। मौदहा में यह प्रत्येक पर 40 रुपये देना तय है। उन्होंने ईद के मसले पर कहा सरकार ने लॉकडाउन में ईदगाह या मस्जिद में नमाज न होने की बात कही है। जितने लोगों को नमाज की इजाजत है। उससे अधिक न जाएं। बाकी लोग अपने घरों में नमाज अदा करें। नमाज के बाद 34 मरतबा अल्लहो अकबर पढ़े। उन्होंने कहा शरियत का हुक्म मानें। ईद बहुत सादगी से मनाएं। गरीबों की मदद करें।
विज्ञापन

कहीं भीड़ एकत्र न करें। कोरोना से निजात की दुआएं भी करें। उधर, हाफिज मतिऊ रहमान ने कहा हजार प्रयासों के बावजूद भी कोरोना की बीमारी हमारे देश में बढ़ती जा रही है। मुसलमानों ने विशेषकर रमजान के मुबारक महीने में स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशों का पालन किया है, वह बेमिसाल है। अब ईदुल फित्र भी नजदीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दारुल उलूम देवबंद का फतवा आ चुका है कि ईद की नमाज भी जुमा की नमाज की तरह अदा की जा सकती है। कहा दारुल उलूम देवबंद का फतवा है कि ईद की नमाज वाजिब है और इसके लिए वही शर्त है, जो जुमे की नमाज के लिए है। मजबूरी की वजह से उन पर नमाजे ईद माफ होगी, अलबता ऐसे लोग जो नमाजे ईद न पढ़ पाएं, वे अपने घरों में दो या चार रकात चाश्त की नमाज पढ़ लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed