फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   cultural,hamirpur news,hamirpur

भगवान श्रीकृष्ण के जयघोष के साथ हुआ कंस का वध

Wed, 20 Oct 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
cultural,hamirpur news,hamirpur
पवई गांव के तालाब में भगवान श्रीकृष्ण व बलदाऊ की झांकी। - फोटो : HAMIRPUR
सरीला (हमीरपुर)। तहसील क्षेत्र के पवई गांव में बुधवार को शरद पूर्णिमा पर झिंझिया का आयोजन हुआ। गांव में एक बड़े भू-भाग में फैले तालाब में अद्भुत स्वांगों संग रोचक कार्यक्रम हुए। श्रीकृष्ण के जय घोष के साथ कंस का वध हो गया। रात्रि में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। इस मौके पर लगे मेले में लोगों ने खरीदारी की।
विज्ञापन

पवई गांव में करीब सौ साल से भी अधिक समय से झिंझिया का आयोजन शरण पूर्णिमा के मौके पर होता चला आ रहा है। कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीण मिल जुलकर करते हैं। बड़े तालाब में आयोजित इस कार्यक्रम में तालाब के अंदर दो दर्जन नावों व ड्रमों के मंच बनाकर कृष्ण दरबार, कंस दरबार, पूतना, अघासुर, कालिया नाग, भयंकर भूत, वकासुर, भैंसासुर के स्वांगों का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

दोपहर से शुरू हुए कार्यक्रम में देर शाम श्रीकृष्ण के जयघोष के साथ कंस वध मंचन का आयोजन किया गया। मंचन के दौरान कृष्ण और कंस संवाद ने समा बांध दिया।
झिंझिया के आयोजन में जुड़ा पौराणिक इतिहास
तालाब किनारे बने सैमागुर बाबा का स्थान है। यहां गुदरिया दाई की शादी को लेकर ग्रामीण झिंझिया मनाते चले आ रहे हैं। इनका मानना है कि इन पूर्वज देवताओं की शादी इसी तरह हुई है तथा यह भी माना जाता है कि शरद पूर्णिमा की रात्रि में अमृत वर्षा होती है। महेंद्र सिंह राजपूत, रामगोपाल राजपूत, प्रदीप कुमार, मनोहर, टीकाराम मास्टर, शिवप्रसाद लोधी, इंद्रेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed