फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   cultural,bakrid,hamirpur news

घरों में अदा की नमाज, मुल्क के लिए की दुआ

Wed, 21 Jul 2021 09:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
cultural,bakrid,hamirpur news
सुमेरपुर कस्बे में गले मिलकर बकरीद की बधाई देते बच्चें। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। बकरीद का पर्व दो गज दूरी का पालन करते हुए मनाया गया। मस्जिदों में सिर्फ पांच लोगों ने ही एक साथ नमाज अदा की। नमाज के दौरान लोगों ने कोरोना महामारी के खत्म होने व देश दुनिया में अमन-चैन की दुआएं मांगीं। ज्यादातर लोगों ने घरों में ही नमाज अदा की। दिन भर कुर्बानियों का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

बकरीद का पर्व बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, लेकिन कोरोनाके कारण लोगों ने घरों में ही नमाज अदा की। मस्जिदों में सिर्फ पांच लोगों की ही जाने की अनुमति मिली। शहर में बड़ी ईदगाह, जामा मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में पुलिस बल तैनात रहा। लोगों ने नमाज के बाद कोरोना महामारी से शीघ्र निजात मिलने व देश-दुनिया में अमन की दुआएं मांगीं। लोगों ने शासन की गाइडलाइन का पालन कर पर्व को सादगी के साथ अपने घरों में ही मनाया। वहीं नमाज के बाद कुर्बानियों का सिलसिला जारी रहा। लॉकडाउन के चलते सामूहिक कुर्बानियां नहीं हो सकी।
विज्ञापन

लोगों ने अपने अपने घरों में कुर्बानियां दी। सरीला संवाद के अनुसार शाही मस्जिद में ईद उल अजहा (बकरीद) की नमाज हाफिज मो. नईम ने पांच लोगों के साथ अदा की। मुस्करा संवाद के अनुसार जामा मस्जिद के हाफिज कमरुद्दीन ने पांच लोगों के साथ नमाज अदा की। भरुआसुमेरपुर संवाद के अनुसार ईदगाह में नमाज अदा की गई। वहीं जामा मस्जिद, आयशा मस्जिद, छोटी मस्जिद, गढ़ी वाली मस्जिद, नरही वाली मस्जिद, इमिलिया की मस्जिद, मक्का मस्जिद में नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नमाज के बाद लोगों ने अपने घरों पर ही कुर्बानियां देने का काम शुरू किया जो सिलसिलेवार दिनभर चलता रहा। राठ संवाद के अनुसार कुर्रा रोड स्थित नगर की प्राचीन ईदगाह में शहर पेश इमाम मौलाना शाकिर अली ने चार लोगों को नमाज अदा कराई। मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी। सुरक्षा की दृष्टि से एसडीएम अशोक यादव, सीओ खिलेश राजन व कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी पुलिस फोर्स के साथ डटे रहे।

मंदिर प्रांगण में रोपा पौधा
भरुआसुमेरपुर। बकरीद के मुबारक मौके पर हिंदू-मुस्लिम एकता को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से अल्पसंख्यकों ने पर्व को यादगार बनाया। अमिलिया थोक में कालीमाई मंदिर प्रांगण में मंदिर के पुजारी के नेतृत्व में पीपल का पौधा रोपकर संरक्षित करने का संकल्प लिया। मंदिर के महंत के अलावा सभासद नईम अख्तर, पर्यावरण संरक्षण समिति के उपाध्यक्ष सिद्दीकी अहमद, धर्मेंद्र सोनकर, अरविंद कुमार, राम प्रसाद आदि रहे।

मुख्यालय में ईदगाह के पास तैनात पुलिस बल। संवाद

मुख्यालय में ईदगाह के पास तैनात पुलिस बल। संवाद- फोटो : HAMIRPUR

सुमेरपुर की ईदगाह में बकरीद की नमाज पढ़ते लोग। संवाद

सुमेरपुर की ईदगाह में बकरीद की नमाज पढ़ते लोग। संवाद- फोटो : HAMIRPUR

मुस्करा कस्बे में घर में बकरीद की नमाज पढ़ते बच्चें। संवाद

मुस्करा कस्बे में घर में बकरीद की नमाज पढ़ते बच्चें। संवाद- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed