{"_id":"6ae38039f082aa44ae01ee20","slug":"crowds-thronged-for-dap-the-secretary-had-to-call-the-police-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-147014-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: डीएपी के लिए उमड़ पड़ी भीड़ सचिव को बुलानी पड़ गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: डीएपी के लिए उमड़ पड़ी भीड़ सचिव को बुलानी पड़ गई पुलिस
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। कस्बे के पीसीएफ किसान सेवा केंद्र में गुरुवार को डीएपी के वितरण के दौरान किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अव्यवस्था और हंगामे के चलते केंद्र प्रभारी को पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस के पहुंचने के बाद किसानों को कतारबद्ध कर खाद का वितरण कराया गया।
गुरुवार को किसान सेवा केंद्र में वितरण के लिए डीएपी खाद के दो ट्रक पहुंचे थे। खाद आने की जानकारी मिलते ही तड़के से ही किसानों का जमावड़ा लगने लगा। वितरण शुरू होते ही किसानों में पहले खाद लेने की होड़ मच गई और शोर-शराबा शुरू हो गया।
प्रभारी शिव सिंह ने किसानों को कतार में लगकर शांतिपूर्वक खाद लेने की अपील की लेकिन हंगामा जारी रहा। उन्होंने थानाध्यक्ष को सूचना देकर पुलिस बल बुलाया। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए किसानों को लाइन में लगवाया। प्रभारी शिव सिंह ने बताया कि गुरुवार शाम तक 200 किसानों को खाद की पर्ची दी गई। शुक्रवार को भी खाद का वितरण किया जाएगा।