फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Crops damaged by rain; survey demanded.

Hamirpur News: बारिश से फसलों को नुकसान, सर्वेक्षण की मांग

Tue, 29 Sep 2026 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Crops damaged by rain; survey demanded.
फोटो29एचएएपमी- 24 कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते किसान संगठन के पदाधिकारी। संवाद
हमीरपुर। तीन दिन हुई लगातार बारिश से खरीफ फसलों को हुए नुकसान का आकलन कराने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मध्यावधि सर्वेक्षण की मांग की गई है। जय जवान जय किसान एसोसिएशन ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष गुलाब सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान बीमा कंपनी और कृषि अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि लगातार बारिश, अतिवृष्टि से जिले में खरीफ फसलों को नुकसान हुआ है। हाल में तीन दिन हुई बारिश से पहले से क्षतिग्रस्त फसलों के साथ खेतों में खड़ी फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। ऐसे में फसल क्षति का वास्तविक आकलन कर किसानों को समय से बीमा योजना का लाभ दिलाना जरूरी है।
विज्ञापन

मध्यावधि सर्वेक्षण की मांग को लेकर 28 अगस्त, 31 अगस्त, तीन सितंबर, पांच सितंबर और 15 सितंबर को भी सक्षम अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिए जा चुके हैं। कार्रवाई न होने पर अब जिलाधिकारी से हस्तक्षेप की मांग की गई है। इस दौरान मनोहर सिंह, मंगल सिंह, रामकिशन, रामहेत, नाथूराम, नजराजसिंह, जगत सिंह, प्रहलाद, दिनेश सिंह, विकास, दुलीचंद्र, मंगल सिंह समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्व सर्वे और बीमा योजना का सर्वे अलग
दिए गए पत्र में कहा है कि दैवी आपदा के तहत राजस्व विभाग का फसल क्षति सर्वेक्षण और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत होने वाला मध्यावधि सर्वेक्षण अलग-अलग प्रक्रिया है। राजस्व विभाग के सर्वे में 33 प्रतिशत से अधिक फसल नुकसान होने पर अधिकतम दो हेक्टेयर तक निर्धारित सहायता का प्रावधान है। वहीं, फसल बीमा योजना में प्रतिकूल मौसम के कारण संभावित उपज में 50 प्रतिशत से अधिक कमी की स्थिति बनने पर मध्यावधि सर्वेक्षण का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed