फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Woman gave poisonous substances

महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

Mon, 20 Mar 2017 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Mon, 20 Mar 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
Woman gave poisonous substances
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
थानाक्षेत्र के मनकीखुर्द गांव में एक विधवा ने रविवार शाम जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने बताया कि पति की मौत के बाद महिला गुमसुम रहती थी। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मनकीखुर्द गंाव निवासी स्वर्गीय राकेश कुमार की पत्नी रामरानी (33) ने रविवार
विज्ञापन


की शाम को जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जब उसके बच्चे मां के पास पहुंचे तो उसे अचेत अवस्था में पाया। इस पर बच्चों ने घर में दादा-दादी को मां के बेहोश होने की जानकारी दी। इस पर परिजन उसेअस्पताल ले जाने के लिए साधन की तलाश करने लगे। लेकिन इस बीच उसकी
विज्ञापन


मौत हो गई। शव का पंचनामा करने गए एसआई गोपाल अवस्थी ने बताया कि गांव वालों के मुताबिक पति की मौत के बाद महिला गुमसुम रहती थी। पोेस्टमार्टम के बाद ही मौत की सही जानकारी हो सकेगी। परिजनों ने बताया कि रामरानी की शादी 11 साल पहले हुई थी। उसके पति राकेश कुमार की चार
विज्ञापन
विज्ञापन


साल पहले एक्सीडेंट से मौत हो गई थी। रामरानी को दो लड़कियां और एक लड़का है। जिसकी परवरिश की जिम्मेदारी रामरानी और बच्चों के बुजुर्ग दादा-दादी पर थी। परिजनों ने बताया कि रामरानी अक्सर पति की मौत और बच्चों को लेकर परेशान रहती थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed