{"_id":"58a72e054f1c1bda4ed83e8d","slug":"woman-accused-of-carrying-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को ले जाने वाले आरोपी को जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती को ले जाने वाले आरोपी को जेल
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Fri, 17 Feb 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
आरोपी उवैद का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सप्ताह पहले व्यापारी की बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को एक तमंचे और नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, युवती का मेडिकल कराने के बाद अदालत में पेश किया गया। गौरतलब है कि एक हफ्ते पहले कस्बे के पठनऊ मोहल्ला निवासी
उवैद पठान पुत्र गुलामहक कस्बे के एक व्यापारी की बेटी को बहला फुसला कर ले गया था। इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। व्यापारियों ने पड़ाव चौराहे पर जाम लगाकर बवाल भी किया था। युवती की बरामदगी को लेकर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी रही। शुक्रवार तड़के कोतवाली के एसएसआई
काशीनाथ उपाध्याय, एसआई धनंजय सिंह, अरविंद मौर्या ने मुखबिर की सूचना पर उरई बस स्टैंड के पास आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसएसआई ने बताया कि आरोपी के पास एक तमंचा, तीन कारतूस सहित 100 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। उसे जेल भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने युवती को बरामद कर मेडिकल कराते हुए अदालत में पेश किया। राठ कोतवाल गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि अदालत में युवती के बयान के बाद उसे माता पिता के सुपुर्द कर दिया है।