फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Tudhai was completed damaged portion , work began shuttering

क्षतिग्रस्त हिस्से की तुड़ाई पूरी, शटरिंग का कार्य शुरू

Sun, 21 Jun 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Sun, 21 Jun 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
Tudhai was completed damaged portion , work began shuttering

हमीरपुर मुख्यालय में यमुना पुल के डैमेज हिस्से की तुड़ाई का कार्य रविवार

विज्ञापन
को पूरा हो गया। इसी के साथ पीएनसी कंपनी के कर्मियों ने पुल के नीचे शटरिंग का भी काम शुरू कर दिया है।

कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग-86 पर स्थित यमुना नदी के पुल की बीम में दरार आने से शुक्रवार रात पुल की स्लैब धंसने से भारी वाहनों का आवागमन बंद है। शनिवार को हाईवे का निर्माण करा रही पीएनसी कंपनी ने क्षतिग्रस्त हिस्से पर बैरीकेडिंग कर स्लैब की तुड़ाई शुरूकर दी थी।

युद्ध स्तर पर चल रहा तुड़ाई का काम रविवार को दोपहर में ही पूरा कर लिया गया। अभी सिर्फ बसों व हल्के वाहनों को ही बगल से निकलने दिया जा रहा है।

हाइवे का निर्माण करा रही पीएनसी कंपनी के अवर अभियंता मनीष सिंह ने बताया कि तुड़ाई का काम पूरा कर लिया गया है। वहीं शटरिंग का काम तेज गति से जारी होने की बात कही है।

पुल की स्लैब के नीचे की बीम में आई दरार में ईपाक्सी नामक केमिकल की भराई की जाएगी। जो बहुत मजबूत व टिकाऊ होती है। बताया कि इस कार्य को पूरा करने में दो सप्ताह का समय लगेगा।

कहा कि प्रयास है कि ओवर ब्रिज बनाए बिना पुल की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया जाए। कहा कि हल्के वाहन बेरोकटोक चलते रहेंगे। कहा कि भारी वाहनों पर ही रोक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed