फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   There is no mechanism to deal with swine flu

स्वाइन फ्लू से निपटने के कोई इंतजाम नहीं

Mon, 09 Feb 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 09 Feb 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
There is no mechanism to deal with swine flu

कानपुर महानगर में स्वाइन फ्लू के दस्तक देने के बाद जिले में फैलने की

विज्ञापन
संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता है। इसके पीछे हमीरपुर जिले के लोगों का कारोबार कानपुर से होने के कारण रोजाना सैकड़ों लोगों का आना जाना होता है। वायु जनित इस रोग के फैलाव को रोकने की जरूरत है। लेकिन जिले में इस रोग के रोकथाम क ी कोई तैयारी नहीं की गई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग टैमीफ्लू टेबलेट्स उपलब्ध होने की बात कह रहा है। जबकि इसके लिए जिला चिकित्सालय में एयर टाइट आईसोलेशन वार्ड की व्यवस्था नहीं की गई है। न ही कोई टीम गठित हुई और न ही परीक्षण किट की उपलब्धता है।

जनपद मुख्यालय से कानपुर महानगर क ी दूरी मात्र 65 किमी है। यहां का सारा कारोबार कानपुर शहर पर टिका है। चाहे कोई मरीज हो या कोई सामान खरीदना हो लोगों को कानपुर की सैर करनी पड़ती है। यदि वायु जनित स्वाइन फ्लू ने जिले में दस्तक दी तो इसके फैलाव को रोक पाना स्वास्थ्य महकमे के लिए एक दिवा स्वप्न के समान होगा।

देखा जाए तो स्वाइन फ्लू व बर्ड फ्लू की सूचना पर जिला स्तर पर समिति गठित कर इससे लड़ने के लिए एक कार्य योजना तत्काल तैयार की जानी जानी चाहिए। फैलाव की सूचना पर संबंधित समिति द्वभनारा गठित टीमें तत्काल रोगी को उपचारित करने में आगे आती है। आम लोगों को इससे बचाव के लिए भी जागरूक किया जाना है। फिलहाल इस जानलेवा गंभीर बीमारी पर अभी कोई विशेष ध्यान नहीं दिया जा रहा है।   


मुख्य चिकित्साधिकारी डा.आरएस सोनी ने कहा कि अभी हाल में स्वाइन फ्लू के  उपचार के लिए टैमीफ्लू टेबलेट आई थी। अन्य तैयारियों पर कोई सकारात्मक रणनीति बनाई जाएगी। तेजी से सर्द और गर्म होते मौसम के कारण स्वाइन फ्लू पनप रहा है। कहा कि गले में खरास, खांसी, जुकाम, बुखार, बदनदर्द इसके लक्षण हो सकते है। इस प्रकार के लक्षण मिलने पर तत्काल चिकित्सक की सलाह लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed