{"_id":"582224264f1c1bf67eb390af","slug":"the-two-sides-clash-in-the-disputed","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादित जमीन के लिए दो पक्षों में संघर्ष ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवादित जमीन के लिए दो पक्षों में संघर्ष
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 09 Nov 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
इमरजेंसी कक्ष में घायलों का उपचार करते चिकित्सक।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवादित जमीन को लेकर दो पक्षों में हुए झगड़े में लाठी-डंडा व धारदार हथियार चले। इस घटना में एक ही परिवार के दंपति समेत छह लोग घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से कानपुर के मकरंदपुर से जिला पंचायत सदस्य समेत तीन लोग घायल हो गए। घायल दंपति ने घर में घुसकर मारपीट करने व 25 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने सभी घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन
मुख्यालय के गौरादेवी मोहल्ला निवासी भगवानदास ने बताया कि उसका क्षेत्र में मकान है। जिसमें वह परिवार के साथ रहता है। जबकि कानपुर नगर के घाटमपुर कोतवाली के मकरंदपुर गांव निवासी जीत की मुख्यालय के मेरापुर गांव में ससुराल है। जीत का प्लाट भी भगवानदास के मकान के बगल में है। प्लाट व भगवानदास के मकान के बीच कुछ जमीन खाली पड़ी है।
विज्ञापन
जिसे लेकर दोनों पक्षों में आए दिन विवाद होता रहता है। भगवानदास ने बताया कि मंगलवार को वह खाली पड़ी जमीन पर खुदाई करा रहा था तभी जीत अपने भाई मकरंदपुर निवासी जिला पंचायत सदस्य अमर सिंह, साले कन्हैया निवासी मेरापुर, उदयवीर निवासी मकरंदपुर समेत डेढ दर्जन लोगों के साथ लाठी-डंडे व धारदार हथियार से लैस होकर एक वाहन में सवार होकर आए।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि उसके घर में घुसकर मारपीट करने लगे। इस पर दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इस मारपीट में भगवानदास (55), उसकी पत्नी रामजानकी (50), पुत्र दुर्गेश (30), बहू राधा (28), पुत्री निधि (20) व नेहा (13) घायल हो गई। इसमें दुर्गेश, राधा, रामजानकी को अधिक चोट आने पर कानुपर रेफर किया गया है।
जबकि दूसरे पक्ष के जिला पंचायत सदस्य अमर सिंह, कन्हैया व उदयवीर घायल हुए हैं। दूसरे पक्ष के अमर सिंह को भी सदर अस्पताल से रेफर किया गया है। मारपीट की इस घटना में शामिल अन्य हमलावर भाग निकले। दोनों पक्षों ने कोतवाली में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली पुलिस ने सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है। तहरीर में भगवानदास ने दूसरे पक्ष पर 25 हजार रुपये व सोने की चेन लूट ले जाने का आरोप लगाया है। कोतवाल केएन सिंह ने कहा कि दोनो पक्षों का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।