{"_id":"6b308f5f29e7b3550eb236341eaeadfc","slug":"the-rally-kicked-aware-drivers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेरकों ने रैली निकाल किया जागरूक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेरकों ने रैली निकाल किया जागरूक
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
Updated Wed, 09 Sep 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साक्षरता दिवस के अवसर पर जिले भर के प्रेरकों ने
विज्ञापन
मुख्यालय में जागरूकता रैली निकाल सभी को साक्षर होने का आह्वान किया। साथ
ही गोष्ठी में नवसाक्षरों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर अंबेडकर पार्क में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए सदर विधायक शिवचरन प्रजापति ने कहा कि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है।
जिस प्रकार वृक्ष में फूल व फल की अपनी महत्ता होती है उसी प्रकार शिक्षा मनुष्य का आभूषण है। सीडीओ अवधेश बहादुर सिंह ने कहा कि साक्षरता समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करती है।
उन्होंने समाजवादी पेंशन और साक्षरता की नीति को जोड़ते हुए शासन की महत्वपूर्ण योजना साक्षरता की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए विस्तार से जानकारी दी।
डीआईओएस डा.चंद्रशेखर मालवीय ने कहा कि जिस प्रकार छोटा से वट वृक्ष एक दिन विशाल वट वृक्ष बन सभी को शीतलता प्रदान करता है। उसी प्रकार शिक्षा जीवन को प्रकाशित करती है।
बीएसए डा.इंद्रजीत प्रजापति ने कहा कि प्रेरक वह है जो मार्गदर्शक हो और जिसकी प्रेरणा से एक नवसाक्षर सृजित हो वही सच्चा समाजसेवक व समाज सुधारक है।
गोष्ठी के पूर्व प्रेरकों की मौजूदगी में पार्क से साक्षरता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के आगे आगे प्राइमरी विद्यालयों के बच्चे मनमोहक बैंड बजाते चल रहे थे। रैली का संचालन शिक्षक दिलीप सिंह गौतम ने किया।
बीएसए ने नवसाक्षरों को प्रमाणपत्र व स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया। दुर्गेश कुमारी, ममता नवसाक्षर ने अपनी खुशी का उद्गार पिता का नाम लिखकर दर्शाया।
प्रेरक रामकुमारी ने लोकगीत के जरिए सभी का मनमोहा। इस दौरान आशुतोष गोस्वामी, अकबर अली, भूपेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह के अलावा जिले भर के प्रेरक मौजूद रहे।