फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The mud houses collapsed Merapur

मेरापुर गांव में कच्चे मकान गिरे, स्कूल में जलभराव

Tue, 17 Mar 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 17 Mar 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
The mud houses collapsed Merapur

रविवार की शाम तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश होने से

विज्ञापन
मेरापुर गांव में करीब आधा दर्जन कच्चे मकान जमींदोज हो गए। वही कन्या प्राथमिक विद्यालय भिलावा में जलभराव होने से बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

रविवार की शाम मुख्यालय में दो शिफ्ट में तेज बारिश हुई। दूसरी बार करीब 7.30 बजे तेेज हवा के साथ तेज बारिश ने कहर बरपाया। हवा इतनी ज्यादा तेज थी कि दुकानदारों के तिरपाल व साइन बोर्ड दूर जा गिरे। वहीं तेज बारिश कच्चे मकानों के लिए शामत बन कर आई।

मेरापुर गांव निवासी विक्रम निषाद, हरीप्रसाद निषाद के मकान ध्वस्त हो गए। जबकि विनोद, सोमवती, कल्लू, राजाराम व राजू के मकानों की दीवारें ढह गईं। भिलावा गांव स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय में बारिश का पानी भर गया।

गौरतलब हो कि यही पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी कें द्र भी है। जलभराव होने पर सुबह स्कूल आने वाले बच्चों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed