फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Student hangs in exam stress, death

परीक्षा के तनाव में छात्रा ने फांसी लगाई, मौत

Sat, 22 Dec 2018 11:55 PM IST
SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश Published by: SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH Updated Sat, 22 Dec 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
Student hangs in exam stress, death
सदर अस्पताल में रोते बिलखते छात्रा के परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ललपुरा के नदेहरा गांव में शनिवार सुबह मंदिर में सफाई करने गई डीएलएड (डिप्लोमा एलीमेंट्री एजुकेशन) की छात्रा ने मंदिर के बगल में बने कमरे में फांसी लगा ली। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे नीचे उतारा और सदर अस्पताल लाए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया वह बिवांर के हीरानंद कालेज में पढ़ती थी। डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा को लेकर परेशान थी। इसी के चलते फांसी लगाई है।
विज्ञापन

 
नदेहरा गांव निवासी ज्ञान प्रकाश दीक्षित की पुत्री निशा (20) डीएलएड प्रथम वर्ष की छात्रा थी। प्रतिदिन की तरह शनिवार सुबह 7 बजे निशा अपने पारिवारिक मंदिर में सफाई करने गई थी। जहां उसने मंदिर के बगल में बने कमरे में फांसी लगा ली।
विज्ञापन


परिजनों की नजर पड़ी तो उसे सदर अस्पताल लाए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके पिता ज्ञानप्रकाश दीक्षित ने बताया बेटी हीरानंद महाविद्यालय बिवांर में डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की छात्रा थी और परीक्षा को लेकर परेशान थी। जानकारी होने पर उसे उसकी मां ने समझाया भी था। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी ने फांसी लगा जान दी
कुरारा। झलोखर गांव निवासी किशोरी ने दोपहर सूने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। झलोखर निवासी रामवती (17) पुत्री रामऔतार खंगार दोपहर दो बजे घर में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिजन घर आए तो घटना की जानकारी हुई। थानाध्यक्ष केके पांडेय ने बताया आत्महत्या के कारणों की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed