फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Slight crack in the bridge , turn on the Traffic

पुल में मामूली दरार, चालू है आवागमन

Fri, 28 Aug 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Fri, 28 Aug 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
Slight crack in the bridge , turn on the Traffic

हाइवे पर स्थित यमुना पुल के लगातार डैमेज होने से

विज्ञापन
लोगों के अंदर डर पैदा हो गया है। इसी पुल के जरिए महानगरों के लिए आवागमन होने से परेशानियां आम जनता को झेलना पड़ता है। यही कारण है कि शहर के लोग इस पुल को लेकर बेहद संजीदा है। लोग पुल में जरा सी कमी दिखते ही सूचनाओं का आदान प्रदान करना शुरू कर देते हैं। गुरुवार को इसी ही सूचना से हड़कंप मचा फिर बाद में पीएनसी के जेई ने बताया पुल क्षतिग्रस्त नहीं हुआ मात्र दरार थी। वैसे भी हम ढाई माह से पुल की मरम्मत कर रहे हैं।

वर्ष 1976 में बने यमुना पुल की मियाद अब पूरी होने जैसी नजर आने लगी है। 19 जून को पुल के कोठी नंबर तीन की स्लैब धंस गई थी।

जिससे पुल के ऊपर से 12 दिन तक भारी वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी गई। मरम्मत के बाद जब एक जुलाई को पुल पर आवागमन शुरू हुआ।

तभी 24 घंटे बाद पुल की अन्य कोठी की स्लैब में कमियां आ गई, जिससे करीब 25 दिन तक पुल से भारी वाहनों की आवाजाही बंद रही थी। अभी पुल की मरम्मत कार्य पूरा नहीं हुआ है।

गुरुवार की सुबह कोठी नंबर तीन की स्लैब में दरार आने की खबर फैल गई। जिससे भारी वाहनों के संचालक परेशान हो गए। इसेे देखते हुए निर्माण इकाई पीएनसी ने जांच पड़ताल की और स्लैब में मात्र दरार आने की बात कही गई।

बताते हैं कि पुल में लगातार मरम्मत का कार्य चल रहा है। अगर कोई क्षतिग्रस्त जैसी बात होती तो यातायात रोकते लेकिन ऐसा नहीं है, पूरे पुल की मरम्मत चल रही है।

पीएनसी के अवर अभियंता मनीष सिंह ने बताया कि जिस वक्त पुल का निर्माण किया गया, उस समय इतना अधिक लोड नहीं था। तभी पुराने लोड के हिसाब से पुल का निर्माण सेतु निगम से कराया गया था।

बताया कि मौजूदा में 60 से 80 टन तक ओवरलोड वजन के भारी वाहन गुजर रहे हैं। जिससे पुल बार-बार क्षतिग्रस्त हो रहा है। कहा कि उन्होंने पुल के ऊपर से ओवरलोड वाहनों के निकालने पर पहले ही पाबंदी लगा रखी है।

इस पर अंकुश लगाने का काम प्रशासन का है। बताया कि पूरे पुल की मरम्मत के लिए दो इंजीनियरों की टीम 20 जून से लगी है। जो नियमित तौर पर पुल की मरम्मत के साथ साथ देखरेख कर रही है।

बताया कि यमुना नदी में एक नए पुल बनाए जाने के लिए उन्होंने केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है। इसके लिए यहां के जनप्रतिनिधि अगर प्रक्रिया में सहयोग करें तो पुल के निर्माण के लिए मंजूरी मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed