फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Shock death of another farmer

सदमे से एक और किसान की मौत

Thu, 30 Apr 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Thu, 30 Apr 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन

फसल बर्बादी के सदमे से एक और किसान की मौत हो गई।

विज्ञापन
बताया कि बैंक का कर्ज होने से किसान परेशान था। उधर, मुआवजे की चेक न मिलने पर वृद्ध किसान गश खाकर गिर पड़ा।

सुमेरपुर विकास खंड के पत्योरा गांव निवासी रणजीत सिंह (60) गुरुवार की सुबह फसल देखने खेत में गए थे। कम पैदावार देख सदमा लगा। कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।

भतीजे माखन सिंह ने बताया कि चाचा बैंक  के कर्ज से परेशान थे। उधर, कुंडौरा गांव के जयपाल ने बताया कि पिता शिवपाल (70) के नाम 24 बीघा खेती है। चना और अलसी की फसल बोई थी। बेमौसम बारिश ने फसल खराब हो गई।

बताया कि शिवपाल के भाई तातिया पाल और भतीजे मनफूल व पास के खेत मालिक बाबूलाल विश्वकर्मा को लेखपाल ने मुआवजे की चेकें दे दी थी।

शिवपाल ने गुुरुवार को लेखपाल से अपनी चेक मांगी तो कहा कि अभी उसकी चेक नहीं बनी है। यह सुनते ही शिवपाल गश खाकर जमीन पर गिर पड़े। उन्हें पीएचसी सुमेरपुर ले गए। इलाज के बाद उन्हें होश आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed