फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Shicshamitron the highway stemware

शिक्षामित्रों ने हाइवे किया जाम

Thu, 30 Apr 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Thu, 30 Apr 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
Shicshamitron the highway stemware

सहायक अध्यापक के पद पर समायोजन न होने पर गुरुवार को

विज्ञापन
द्वितीय बैच के शिक्षामित्रों का गुस्सा फूट पड़ा। एडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर शिक्षामित्रों ने धरना दिया।

इसके बाद कुछेछा स्थित बीआरसी केंद्र में चल रही काउंसिलिंग में हंगामा किया और हाइवे जाम कर दिया। अधिकारियों ने समझा-बुझाकर करीब 20 मिनट बाद जाम खुलवाया।

दूरस्थ बीटीसी शिक्षामित्र एसोसिएशन अध्यक्ष दीपक सिंह यादव की अगुवाई में शिक्षामित्रों ने प्रदर्शन कर जाम लगाया। शिक्षामित्र नियुक्ति पत्र को लेकर आंदोलित हैं। इनकी मांग है कि नियुक्ति पत्र सभी को दिए जाएं। इसी बात को लेकर शिक्षामित्रों की बीएसए से कहासुनी भी हुई और हाईवे में जाम लगा दिया।

एसोसिएशन अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा द्वितीय बैच के शिक्षामित्रों के समायोजन का आदेश बीएसए नहीं मान रहे हैं। कहा कि पद होने के बावजूद बीएसए कार्यालय शासन को गलत रिपोर्ट भेजकर गुमराह किया जा रहा है। शिक्षामित्रों ने बताया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2010 के अनुपालन में तीन के सापेक्ष एक पद है। इसके बावजूद बीएसए इन पदों को सृजित नहीं कर रहे हैं।

इसी को लेकर गुरुवार को शिक्षामित्रों ने कलेक्ट्रेट स्थित एडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर धरना दिया। इसके बाद संघ का दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल एडीएम से मिला और बेसिक शिक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया।

शिक्षामित्र राजकुमार पाल, किरन रावत, नसीम खां, ताज मुहम्मद, कमलेश कुमारी, ललिता गुप्ता, स्नेहलता, अनामिका, वंदना, रीता पांडेय, सुशीला, सुधादेवी, रचना, पूनमसिंह, मंजूदेवी, सुमन भी मौजूद रहे।

सूचना पर एसडीएम रामसुरेश वर्मा, सीओ बीएनराय व कोतवाल पीके यादव पुलिस फोर्स के साथ कुछेछा पहुंचे और जाम को खुलवाया। उधर, बीएसए डॉ. रामचंद्र ने बताया कि 164 पदों में काउंसिलिग हो रही थी। इसमें 16 पद नगर व 152 पद ग्रामीण क्षेत्र के लिए हैं। बताया कि जो पद हैं, उन पदों के लिए शासन को पत्र लिखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed