फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Sensation from the body of the young man in the field

खेत में युवक का शव मिलने से सनसनी

Tue, 28 Mar 2017 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Tue, 28 Mar 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
Sensation from the body of the young man in the field
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
कस्बे के चरखारी रोड पर एक महाविद्यालय के पीछे एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस उसे मानसिक रूप से बीमार बता रही है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर
विज्ञापन


चोट के निशान पाए गए हैं। उधर, पुलिस ने युवक का अंतिम संस्कार भी कर दिया।मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे पुलिस को एक 40 वर्षीय युवक का शव चरखारी रोड स्थित जगतराज महाविद्यालय के पीछे गल्हिया गांव निवासी अर्जुन लोधी के खेत में पड़ा मिला। एसआई नारायन सिंह ने बताया कि जब मृतक
विज्ञापन


की शिनाख्त के लिए जानकारी की तो पता चला कि युवक मानसिक रूप से बीमार था। अक्सर यहां वहां घूमता रहता था। एसआई ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक काले रंग का नेकर पहने हुए था। इससे पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, चिकित्सक डा.अमित वर्मा ने
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। बताया अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार की जा रही है। कोतवाल गुलाब त्रिपाठी का कहना है कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि युवक की मौत कैसे हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed