फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Power cut , leveled jam

बिजली काटी तो लगाया जाम

Sat, 14 Mar 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 14 Mar 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन

बिवांर थाना क्षेत्र के बिगहना गांव में लाखों रुपये

विज्ञापन
बिजली बिल अदा न होने पर पावर कारपोरेशन की टीम ने शुक्रवार की शाम गांव की बिजली काट दी।

इससे खफा ग्रामीणों ने शनिवार को मौदहा-राठ मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे आवागमन बाधित हो गया। दो घंटे बाद आई पुलिस ने पावर कारपोरेशन के एसडीओ को मौके पर बुलवाया। बकाएदारों को बिल अदा करने के लिए सप्ताह भर का समय देने के साथ ही गांव की बिजली बहाल कर दी गई। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।

बिगहना गांव में पावर कारपोरेशन के अधिकारियों के अनुसार 127 बिजली के कनेक्शन हैं। इसमें लगभग 100 लोगों ने बिल की अदायगी नहीं की है। इन पर करीब 30 लाख रुपये की बकाएदारी है।

तमाम प्रयासों और छूट की घोषणा के बावजूद बिल अदा न होने पर शुक्रवार की शाम पावर कारपोरेशन के अवर अभियंता मनोज कुमार सोनी ने कर्मियों के साथ गांव कीबिजली काट दी। इससे पूरी रात अंधेरे में रहे आक्रोशित ग्रामीणों ने मौदहा से राठ जाने वाली सड़क पर सुबह 9 बजे ही जाम लगा दिया।

सूचना मिली तो बिवांर पुलिस ने पहुंच कर ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण बिजली जोड़ने और बकाएदारों के कनेक्शन काटने पर अड़ गए। इसके बाद पावर कारपोरेशन के एसडीएओ अनूप कुमार सिंह अधीनस्थ अवर अभियंता व स्टाफ को लेकर गांव पहुंचे।

उन्होंने बताया कि इस गांव में 15 ऐसे बकाएदार हैं, जिन पर एक-एक लाख से अधिक का बिल बकाया है। 20 ऐसे बकाएदार है, जिनमे प्रत्येक का 50 हजार रुपये से अधिक का बकाया है। 20 बकाएदारों पर 10 हजार से अधिक का बकाया है। कुछ नए कनेक्शन धारक ही बिजली बिल अदा कर रहे हैं।

ऐसी स्थिति में गांव की बिजली काटी गई है। ग्रामीणों बकाया अदा करने के लिए सप्ताह भर का समय दिया। यदि बिल अदा नही किया तो अब एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed