फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Poles hit by the current down lineman, death

करंट की चपेट में आया लाइनमैन खंभे से गिरा, मौत

Sat, 14 Jan 2017 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Sat, 14 Jan 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
Poles hit by the current down lineman, death
राठ अस्पताल में रोते बिलखते मृतक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
कस्बे के कांशीराम कालोनी के पास जलनिगम की बिजली लाइन को ठीक करते एक संविदा लाइनमैन करंट की चपेट में आकर खंभे से नीचे गिर गया। साथ काम कर रहे लोग आनन-फ ानन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेई ख्वाजाउदीन ने एसएसओ
विज्ञापन


के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।कोतवाली के पहाड़ीवीर निवासी गौरीशंकर (35) पुत्र माधव प्रसाद लोधी कस्बे के पठानपुरा में रहता था। वह संविदा लाइनमैन के रूप में कार्यरत था। लाइनमैन गौरीशंकर अपने साथी जाकिर खां, असफाक के साथ शनिवार की दोपहर कांशीराम कालोनी के पास
विज्ञापन


जलनिगम की विद्युत एचटी लाइन ठीक करने गया था। गौरीशंकर ने 33केवीए पावर स्टेशन पर तैनात एसएचओ कुलदीप सिंह से शटडाउन लिया। शटडाउन लेने के गौरीशंकर खंभे पर विद्युत लाइन सही करने के लिए चढ़ गया। लेकिन, एसएसओ की लापरवाही से उसने दूसरे फीडर का शटडाउन दे
विज्ञापन
विज्ञापन


दिया। जैसे ही उसने लाइन को जोड़ने का प्रयास किया। तभी वह करंट की चपेट में आ कर खंभे से नीचे आ गिरा। उसके साथ मौजूद असफाक व जाकिर खां आनन फ ानन में उसे बाइक पर रख कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।विद्युत विभाग के

जेई ख्वाजुददीन ने एसएचओ कुलदीप सिंह के खिलाफ लापरवाही से कार्य करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। मृतक के अपने पीछे एक पुत्र दुष्यंत और दो पुत्री छोड़ गया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि जेई

ख्वाजुददीन ने एसएचओ कुलदीप सिंह के विरुद्ध तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।

परिजनों ने सड़क पर शव रख लगाया जाम
राठ। विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतक के परिजनों ने शव को अस्पताल से उठाकर राठ हमीरपुर मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। विद्युत विभाग के अधिकारियों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे अपर एसपी बृजेश कुमार मिश्र ने परिजनों की मांगों को जल्द ही समाधान करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। परिजनों की मांग कि मृतक के आश्रित को सरकारी नौकरी तथा 10 लाख रुपये मुआवजे के रूप में दिया जाए। जाम स्थल पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जोगिन्दर सिंह, सीओ विवेकानन्द तिवारी, कोतवाल एके सिंह भारी पुलिस फ ोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने मृतक के परिजनों को आश्वासन दिया कि मृतक का पुत्र अभी नाबालिग है इसलिए उसकी पत्नी को विद्युत विभाग में संविदा पर नौकरी दी जाएगी। वहीं किसान दुर्घटना बीमा के तहत पांच लाख रुपये की मदद भी परिजनों को दी जाएगी। मृतक की विवाह योग्य पुत्रियों के विवाह के लिए शादी अनुदान मदद की जाएगी।


17 अक्टूबर को भी हो चुकी एक और संविदा लाइन मैन मौत
बीते दो माह पूर्व हाईटेंशन लाइन के खंभे में ट्रांसफार्मर उतारने के दौरान बिजली चालू होने से एक संविदा लाइनमैन गंभीर रूप से झुलसा था। जिसकी 17 अक्टूबर को मौत हो गई थी। संविदा लाइनमैन अशोक कुमार पुत्र रामाधार निवासी पठानपुरा अपने साथी अरूण सोनी के साथ जलालपुर रोड स्थित एक टयूबवैल पर खराब ट्रांसफार्मर उतार रहा था। उस दौरान अशोक ने 33केवीए पावर स्टेशन से शटडाउन लिया था। ट्रांसफार्मर उतारने के दौरान अचानक बिजली आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed