फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Peasant leaders arrested Niranjan Rajput

किसान नेता निरंजन राजपूत गिरफ्तार

Wed, 18 Jan 2017 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Wed, 18 Jan 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
Peasant leaders arrested Niranjan Rajput
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
घाटमपुर पावर प्लांट भूमि अधिग्रहण के आंदोलन को गलत तरीके से आगे बढ़ाने और सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ के आरोपी किसान नेता निरंजन राजपूत को बुधवार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पुष्टि डीएम कौशलराज शर्मा ने की है।डीएम ने बताया कि घाटमपुर पावर प्लांट भूमि
विज्ञापन


अधिग्रहण मामले में निरंजन राजपूत ने किसानों को भड़काया था। इस मामले में प्रदेश स्तरीय नेताओं के साथ मीटिंग हुई थी। तय हुआ था कि किसानों की समस्याओं का समाधान विशेष समिति करेगी। समिति अपना काम कर रही थी, लेकिन निरंजन राजपूत ने अपने व्यक्तिगत स्वार्थ को देखते हुए
विज्ञापन


आंदोलन को आगे बढ़ाने की जिद पर अड़े रहे। इसका किसान मोर्चा ने भी विरोध किया था। अब विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू है। जिले में धारा 144 लागू है इसके बावजूद वह धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।  निरंजन राजपूत पर हमीरपुर में भी मुकदमा है। घाटमपुर में भी सरकारी वाहनों में मारपीट और अफसरों से मारपीट का मुकदमा दर्ज है। इसी आरोप में घाटमपुर पुलिस ने बुधवार को इलाहाबाद से  निरंजन राजपूत को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed