{"_id":"8f4369dae69032986692f27ddd223eb0","slug":"nomendra-shivam-had-selected-in-iit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोमेंद्र व शिवम का आईआईटी में चयन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नोमेंद्र व शिवम का आईआईटी में चयन
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Fri, 19 Jun 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को घोषित आईआईटी जेईई एडवांस की परीक्षा में कस्बे के दो छात्रों का चयन होने पर लोगों ने खुशी जताई।
क्राइस्ट कान्वेंट स्कूल के छात्र नोमेंद्र कुमार राजपूत ने ओबीसी में 2500वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।
इसी तरह छात्र शिवम राजपूत ने आईआईटी जेईई एडवांस में 1700वीं रैंक हासिल किया। बीएनवी इंटर कालेज के शिक्षक अतरौलिया गांव निवासी चंद्रशेखर सिंह लोधी ने बताया कि उनके पुत्र नोमेंद्र ने इंटरमीडिएट परीक्षा 92 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण की।
वहीं ब्रह्मानंद महाविद्यालय के प्रवक्ता चरखारी रोड मोहल्ला निवासी डा. बलवंत सिंह ने बताया उनके पुत्र शिवम राजपूत ने इंटरमीडिएट 87 फीसदी अंकों से उत्तीर्ण किया। नोमेंद्र की कामयाबी पर मां ऊषा फूली नहीं समा रही है।
क्राइस्ट कान्वेंट के प्रबंधक एस धनबालन, प्रधानाचार्य रामेश्वर विनायक, ईरूबन धर्मराज, शिक्षक महिपाल और बीएनवी इंटर कालेज के प्रबंधक बलवीर सिंह ने छात्रों के घर पहुंच कर बधाई दी।