फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Negligence on the 11 policemen, eight home guards suspended

लापरवाही पर 11 पुलिसकर्मी, आठ होमगार्ड निलंबित

Thu, 22 Sep 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Thu, 22 Sep 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
मंगलवार की शाम जिला कारागार के गेट में पुलिस कर्मियों पर मिर्ची पाउडर झोंककर भागे छह बंदियों के मामले में पुलिस अधीक्षक एके सिंह ने बड़ी कार्रवाई अमल में लाई है। उन्होंने ड्यूटी में लापरवाही पर 11 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है। साथ में ड्यूटी करने वाले आठ होमगार्ड भी निलंबित किए गए हैं।
विज्ञापन


उधर, पुलिस ने बुधवार सुबह पकड़े गए बंदियों की निशानदेही पर बेतवा नदी से राइफल भी बरामद कर ली है। फिलहाल पुलिस अभिरक्षा से भागे दो बंदियों को अभी तक नहीं पकड़ा जा सका है। पुलिस की पांच टीमें बंदियों की गिरफ्तारी में जुटी हैं। पुलिस अभिरक्षा से भागे बंदियों पर पुलिस लाइन के सब इंसपेक्टर ब्रजेंद्र  शुक्ला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उधर, मंगलार देर रात आए डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी भी फरार कैदियों की धरपकड़ को कांबिंग में शामिल रहे।  
विज्ञापन



मंगलवार को जनपद न्यायालय से पेशी के बाद जिला कारागार लाए गए बंदियों में छह ने पुलिसकर्मियों पर मिर्ची पाउडर डालकर हमला कर दिया था और भाग निकले थे। पुलिस ने फौरी कार्रवाई की। कई थानों की पुलिस बंदियों को पकड़ने में जुट गई। देर रात तक नदी की तलहटी से गोयम यादव, हरीओम सिंह, राहुल व मनमोहन को दबोच लिया गया। दो बंदी राघवेंद्र व बबलू उर्फ अवधेश अभी तक दबोचे नहीं जा सके हैं। इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की पांच टीमें बनाई गई हैं। पुलिस ने बुधवार सुबह पकड़े गए बंदियों की निशान देही पर सिपाही से छीनी राइफल भी नदी की जलधारा से बरामद कर ली है। पुलिस अधीक्षक एके सिंह ने बताया कि बंदियों को अदालत में पेशी पर ले जाने के लिए 19 जवानों की ड्यूटी पुलिस लाइन से लगाई गई थी। जिसमें  पुलिस कर्मी वीरेंद्र सिंह, रामऔतार, शिवदास, मुशीर अहमद, रामधीरज, मोहनलाल भारती, नरेंद्र सिंह, उमेंद्र शुक्ला, अशोक कुमार भूपेंद्र सिंह व अशोक कुमार यादव को निलंबित कर दिया है। इन पर विभागीय कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस अधीक्षक के पत्र पर जिला होमगार्ड कमांडेंट गिरीश चंद्र ने होमगार्ड  राकेश कुमार, राजकुमार, कल्याण सिंह, शालिगराम, सुरेश कुमार, महेश कुमार, भोला नाथ व रामऔतार को निलंबित कर दिया है। एसपी ने बताया कि पुलिस अभिरक्षा से भागे बंदियों पर पुलिस लाइन के सब इंसपेक्टर ब्रजेंद्र शुक्ला की तहरीर पर कोतवाली में मामला दर्ज कराया गया है। उन्होंने बताया कि इस मुकदमे की विवेचना कोतवाली प्रभारी सुभाष यादव को दी है। इस प्रकरण की जांच अपर पुलिस अधीक्षक वीके मिश्रा करेंगे। साथ ही बंदियों को पकड़ने में  पुलिस के साथ सहयोग करने पर मुख्यालय की आम जनता को बधाई दी है। पुलिस टीम को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed