{"_id":"6b1fc7b4493effb9a2145209c00b9a8c","slug":"meher-dhun-tere-karam-ki-bat-hai-baba-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मेहेर धुन तेरे करम की बात है बाबा’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘मेहेर धुन तेरे करम की बात है बाबा’
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर।
Updated Fri, 20 Nov 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवतार मेहेर बाबा मंदिर परिसर में आयोजित विश्व प्रेम मेला समारोह में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। भक्तों ने रात्रि जागरण कर बाबा को याद किया। मेले के समापन के बाद शुक्रवार सुबह मेहेर प्रेमी इंगोहटा धाम के लिए प्रस्थान कर गए।
विज्ञापन
गुरुवार रात तीन दिवसीय विश्व मेहेर प्रेम मेला के समापन पर एएमबीएम के बच्चों मुस्कान, वंदना, स्नेहा, रोहणी और कोमल ने मेहेर बाबा को पुष्प अर्पित कर उनकी आरती की। बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कोहनूर ने जैसी करनी वैसी भरनी गीत सुनाकर भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद मेहेर धुन तेरे करम की बात है बाबा, मेहेर दीवाना, मां गंगा श्री विष्णु के चरणों में रहती है, कव्वाली, श्याम तेरी वंशी, मोरनी मन मोह लिया, जश्ने बहारा, राधा नाचेगी आदि गीत और नृत्य की प्रस्तुती सराही गईं। ढोलक पर छुट्टन मास्टर, हारमोनियम पर हरिहर मास्टर ने साथ दिया। मौके पर सुनीता, अल्का, मीनाक्षी, प्रधानाचार्य अर्जुन सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन