फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Marital bind eight pairs

दांपत्य सूत्र में बंधे आठ जोड़े

Sat, 14 Feb 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 14 Feb 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Marital bind eight pairs

लोदीपुर निवादा स्थित चुनूबाद कुशवाहा पूर्व माध्यमिक

विज्ञापन
विद्यालय में सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह आठ जोड़े एक दूजे के हुए। वर और वधू ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाकर जीवन भर साथ रहने की कसमें खाईं।

ग्राम प्रधान दुष्यंत सिंह ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद वर और वधू ने एक-दूसरे को माला पहनाकर अग्नि के सात फेरे लिए।
महोबा के रिवई गांव के संता व सिचौली पुरवा की मधू, नौगांव के अजय व नरसिंह पुरवा की सविता, अलरा गौरा के जगभान व सिलौली की विजय लक्ष्मी, टीहर के भूपेंद्र व रोहारी की प्रशंसा, करहिया के विनय व अतरार की जानकी देवी, ग्योडी के मुकेश कुमार व लोदीपुर की पूनम, खरेला के राकेश व लोदीपुर की अनीता, सूरजपुर के धर्मेंद्र व रमईपुर की सीता देवी ने एक-दूसरे के गले में माला डालकर दांपत्य जीवन निभाने की कसम खाई।

इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामकिशोर सिंह ने की। उद्घाटन सपा जिलाध्यक्ष ज्ञानसिंह यादव ने किया। रामाधार राजपूत, अम्ब्रेशकुमारी, शिवशरण यादव, युवराज सिंह, शुभकरन सिंह परिहार, विधायक गयादीन अनुरागी, नरेंद्र कुमार गुप्ता के अलावा विद्यालय के प्रबंधक शिवप्रसाद कुशवाहा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed