फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Loder child was thrashed to death

लोडर ने बच्चे को रौंदा, मौत

Mon, 02 Jan 2017 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Mon, 02 Jan 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
Loder child was thrashed to death
घटना स्थल पर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
अंबेडकर चौराहे के पास रिलायंस जियो आफिस के सामने शराब की पेटियाें से भरे एक लोडर ने सड़क किनारे खडे़ बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक के पीछे बैठा एक मासूम गिर गया। जिसे रौंदता हुआ लोडर आगे एक ट्रैक्टर से भिड़ गया। हादसे में मौके पर ही मासूम की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन और उसके चालक को
विज्ञापन


हिरासत में ले लिया है। चरखारी क्षेत्र के बफरेता गांव निवासी दिनेश पुत्र छत्रपाल लोधी अपनी बुआ जरिया थाने के इटैलिया बाजा गांव गया था। सोमवार की शाम करीब पांच बजे वह अपने बुआ के 10 वर्षीय बेटेबॉबी पुत्र महेंद्र लोधी को साथ लेकर गांव जा रहा था। वह हमीरपुर रोड पर अंबेडकर चौराहे के पास रिलायंस जियो आफिस के सामने सड़क किनारे खड़ा
विज्ञापन


हो गया। उसी दौरान हमीरपुर की ओर से आ रहे शराब से भरे लोडर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक के पीछे बैठा बॉबी गिर गया। लोडर मासूम बॉवी को रौंदता हुआ एक ट्रैक्टर से जा भिड़ा। आनन फानन बॉबी को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक डा.मानसिंह ने मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना स्थल पर लोगाें की भारी भीड़ लग गई। कोतवाल एके सिंह ने बताया कि लोडर चालक मैयादीन पुत्र रामेश्वर निवासी जुगियाना को हिरासत में ले लिया है। म
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed