फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Leave open the wheat from the buying center

अवकाश होने से नहीं खुले गेहूं खरीद केंद्र

Fri, 03 Apr 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Fri, 03 Apr 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
Leave open the wheat from the buying center

गेहूं खरीद योजना शुरू होते ही सरकारी छुट्टियां पड़ने से गेहूं खरीद केंद्र नहीं खुले।  गुरुवार को छुट्टी होने पर सरकारी गेहूं खरीद केंद्राें में ताले लटके रहे। किसी भी सरकारी संस्था के केंद्र पर खरीद नहीं हुई। गेहूं खरीद केंद्रों के प्रभारियों का कहना है कि सभी तैयारी पूरी हैं। छुट्टी खत्म होते ही खरीद शुरू की जाएगी।

विज्ञापन

 
शासनादेश के अनुसार दो अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू होनी थी। इसके लिए केंद्रों का निर्धारण कर सभी तैयारियां भी पूरी हो चुकी है। पहली अप्रैल को एसडीएम सदर रामसुरेश वर्मा ने देर शाम कसबे के सभी केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा ले चुके है।
विज्ञापन


कसबे के सभी केंद्रों में तैयारी पूरी मिली। दो अप्रैल को महावीर जयंती की छुट्टी होने से केंद्राें में ताले लटके  मिले।  बिदोखर गांव के राजकुमार द्विवेदी ने बताया कि वह कसबे में गेहूं बेंचने आए थे। लेकिन यहां आकर पता चला कि छुट्टी होने से सभी केंद्र 3 अप्रैल तक बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रय विक्रय सहकारी समिति के प्रभारी जेपी त्रिपाठी ने बताया कि शासनादेश में छुट्टी के दिन केंद्र बंद रखने के स्पष्ट निर्देश है। इस वजह से 2 व 3 अप्रैल को केंद्र बंद रहेंगे। 4 अप्रैल को केंद्र खुलेगा इसके बाद 5 अप्रैल को बंदी रहेगी। हाट शाखा के प्रभारी मनीष कुमार तिवारी ने बताया कि केंद्र में बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था है। इलेक्ट्रानिक्स कांटे भी आ चुके है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed