फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Farmer killed in suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की मौत

Sat, 11 Jun 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 11 Jun 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Farmer killed in suspicious circumstances
पोस्टमार्टम हाउस में गुमसुम बैठे मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

थाना कुरारा के बेरी गांव निवासी एक किसान की संदिग्ध अवस्था में जानवरों के बाडे़ में मौत हो गई।  उसके नाक और मुंह से खून निकला था। परिजनों ने खेती किसानी न होने से परेशान होने के अलावा गांव स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक से 50 हजार रुपये का केसीसी बनवाने की जानकारी दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन


थानाक्षेत्र के बेरी गांव निवासी राजा सिंह (44) पुत्र रघुराज सिंह गौर के पास साढ़े सात बीघा जमीन है और वह 10 साल पहले तक फौज में नौकरी भी करता था। इन दिनों वह गांव में रहकर खेती किसानी करता था।  छोटे भाई प्रमोद ने बताया कि वह पांच भाई हैं और सभी अलग-अलग रहते हैं।
विज्ञापन


गांव में वह व उसका बड़ा राजा सिंह ही रहते थे। जबकि परिवार के अन्य लोग बाहर रहकर नौकरी कर रहे है। बताया कि नौ जून की रात राजा सिंह करीब नौ बजे खाना लेकर मवेशियों वाले बाड़े में सोने चला गया। अगले दिन दोपहर तक जब वह नहीं आया तो शाम को ढूंढने दूसरे घर में स्थित पशुबाड़े में गया तो अंदर से कुंडी लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनहोनी की आशंका रक पीछे से कूदकर अंदर गया तो देखा उसके बड़े भाई मृत पड़े थे। उनके मुंह व नाक से खून निकला था। घटना की सूचना पुलिस को दी। जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। छोटे भाई ने बताया कि खेती किसानी के कार्य में लाभ न मिलने के कारण वह परेशान रहते थे। साथ ही उन्होंने इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक बेरी से 50 हजार रुपये का केसीसी भी बनवाया था। घटना के  बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed