फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Kid's death by crushing tractor

ट्रैक्टर से कुचलकर बालक की मौत

Mon, 29 May 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Mon, 29 May 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
Kid's death by crushing tractor
सरीला में घटना के बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : amarujala
जलालपुर थानाक्षेत्र के बंगरा गांव में घर के दरवाजे पर ढ़लान पर खड़े ट्रैक्टर के अचानक चलने से खेल रहे ढाई वर्षीय मासूम बच्चे की दबकर मौत हो गई। बच्चे की मां की मौत एक साल पहले हो चुकी है तबसे वह अपने दादा के संरक्षण में पल रहा था।
विज्ञापन



बगरा गांव के उदित नारायण का ट्रैक्टर कुछ दिन से खराब था और घर से दूर बाड़े में खड़ा था। रविवार को उसनेे ट्रैक्टर को दरवाजे पर खड़ा करा दिया। सोमवार को उसके बेटे बृजेंद्र का ढाई वर्षीय बेटा श्याम व बृजेंद्र का भांजा छोटे (4) खेल रहे थे। उदित नारायन ने थाना पुलिस को बताया कि दरवाजे पर हल्का ढलान होने से ट्रैक्टर अचानक चल पड़ा और पेड़ से टकरा कर रुक गया।
विज्ञापन



इसी बीच ट्रैक्टर के पहिये की चपेट में आने से श्याम की मौैत हो गई। मौके पर पहुंचे जलालपुर थाने के उपनिरीक्षक नरोत्तम ने बताया कि बच्चों ने खेलते समय ट्रैक्टर में लगी पत्थर की रोक हटा दी थी। उसी वजह से ट्रैक्टर आगे बढ़ गया और पहिये के नीचे आ जाने से बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मां की मौत करीब एक साल पहले जलने से हो गई थी। तबसे वह दादा के संरक्षण में रह रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed