फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hrishankr became president and general secretary Virpratap

अधिवक्ता संघ के चुनाव में हरीशंकर अध्यक्ष और वीरप्रताप बने महामंत्री

Sun, 04 Jan 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 04 Jan 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
Hrishankr became president and general secretary Virpratap

राठ अधिवक्ता संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हरीशंकर रावत ने

विज्ञापन
अपने प्रतिद्वंद्वी अशोक कुमार गुप्ता को 32 वोटों और महामंत्री पद के प्रत्याशी वीर प्रताप सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी राजेश कुमार सविता को 4 वोटों से हराया। 

अधिवक्ता संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए दो दावेदारों हरीशंकर रावत और अशोक कुमार गुप्ता तथा महामंत्री पद के लिए वीर प्रताप सिंह और राजेश कुमार सविता पर्चा भरा था। शनिवार को संपन्न हुए मतदान में 177 अधिवक्ता मतदाताओं में 170 अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।

चुनाव अधिकारी अरविंद कुमार लोधी एडवोकेट, सहायक चुनाव अधिकारी जय सिंह राजपूत व लतीफ उल्ला ने संयुक्त रूप से बताया कि सुबह 10 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। शाम चार बजे तक 170 मतदाताओं ने वोट डाले। हरीशंकर रावत को 100 तथा अशोक को 68 वोट मिले। एक वोट नोटा मिला तथा एक वोट लिफाफा से प्राप्त हुआ।
विज्ञापन


जिसकी गिनती नहीं हुई। इसी तरह वीर प्रताप को 86 तथा राजेश कुमार को 82 मत प्राप्त हुए। इसमें एक वोट नोटा तथा एक लिफाफा से प्राप्त हुआ। चुनाव अधिकारी ने बताया कोषाध्यक्ष पद पर सत्यम सोनी निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह से वरिष्ठ उपाध्यक्ष फजल अहमद, उपाध्यक्ष प्रथम अबरार अहमद, उपाध्यक्ष द्वितीय सुधीर कुमार शुक्ला, उपाध्यक्ष तृतीय दिलीप कुमार, सहमंत्री प्रथम धर्मेंद्र राजपूत, सहमंत्री द्वितीय धर्मेंद्र मिश्रा, सहमंत्री तृतीय केशव कुमार सक्सेना और कनिष्ठ सदस्य रवींद्र सिंह राजपूत निर्विरोध रूप से चुने गए। मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों को अधिवक्ताओं ने माला पहना कर बधाई दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed