{"_id":"17d34f68ed9c0150037a0fc1d5415e12","slug":"hit-by-naib-raid-on-illegal-mining-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खदान पर नायब तहसीलदार ने मारा छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध खदान पर नायब तहसीलदार ने मारा छापा
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 07 Jan 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ कस्बे के चरखारी रोड स्थित मंदिर के पास हो रहे मिट्टी के अवैध खनन को लेकर नायब तहसीलदार संजय सिंह ने दल बल के साथ छापा मारा।
विज्ञापन
उन्होंने मौके पर एक ट्रैक्टर को अवैध रूप से मिट्टी ले जाते पकड़ लिया। प्रशासन की इस कार्रवाई की भनक लगते ही खदान पर खडे़ अन्य ट्रैक्टर छोड़कर चालक भाग गए। नायब तहसीलदार ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के पास कोई कागजात नहीं मिले।
कस्बे के चरखारी रोड पर बालाजी मंदिर के पास काफी दिनों से मिट्टी का अवैध रूप से खनन किया जा रहा था। लोगों की शिकायत पर बुधवार को नायब तहसीलदार संजय सिंह ने खनन स्थल पर छापा मारा।
नायब तहसीलदार ने बताया कि अवैध रूप से ट्रैक्टर में मिट्टी भरकर ले जा रहे परा गांव के ट्रैक्टर चालक वीरेंद्र पुत्र फेरू लाल को पकड़ लिया। वीरेंद्र ने नायब तहसीलदार को बताया कि मंदिर का पुजारी मिट्टी का अवैध खनन करा रहा है। बताया कि ट्रैक्टर उसके भाई हरीसिंह के नाम है।
नायब तहसीलदार ने मौके पर मिट्टी लादे खडे़ कुछ ट्रैक्टरों के पहियों की हवा निकलवा दी। नायब तहसीलदार ने बताया कि मिट्टी का अवैध खनन कराने वाला पुजारी भाग निकला। बताया कि मंदिर की जमीन से खनन किया जा रहा था। नायब तहसीलदार ने ट्रैक्टर को थाने में पुलिस सुपुर्दगी करते हुए मामले की रिपोर्ट कार्रवाई के लिए डीएम के पास भेज दी है।