{"_id":"8e921123b54fcba9d08da9ae5169b975","slug":"goddess-statues-were-immersed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विसर्जित की गईं देवी प्रतिमाएं ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विसर्जित की गईं देवी प्रतिमाएं
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Tue, 31 Mar 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढोल की थाप व बैंडबाजों की धुन के साथ भक्तों ने विसर्जन जुलूस में भाग लिया। इस बीच भक्तों ने जमकर गुलाल उड़ाते हुए मुख्यालय के प्रमुख मार्गों से विसर्जन जुलूस निकाला। बेतवा पुल के नीचे दुर्गा प्रतिमाओं का विधि-विधान के साथ विसर्जन किया गया।
विज्ञापन
नवरात्र के समापन पर मुख्यालय में करीब आधा दर्जन स्थानों में स्थापित की दुर्गा प्रतिमाओं का सोमवार को विसर्जन जुलूस सुभाष बाजार से निकाला गया। जुलूस जिला अस्पताल होता हुआ रहुनियां धर्मशाला पहुंचा। जहां शीतला मां युवा मंच ने लंगर का आयोजन किया।
विज्ञापन
फिर जुलूस कालपी चौराहा, सैयदबाड़ा होते हुए पुश चिकित्सालय से बस स्टाप होकर बेतवा पुल के नीचे पहुंचा। जहां देवी भक्त ों ने विधि-विधान के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया। जुलूस में सुभाष बाजार की सभी प्रतिमाओं के अलावा रहुनियां धर्मशाला, खालेपुरा, कालपी चौराहा आदि स्थानों की प्रतिमाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
जुलूस के आगे दर्जनों की संख्या में घोड़े ढोल की थाप पर थिरकते निकले। वहीं भक्त गुलाल उड़ाकर नाच रहे थे। विसर्जन जुलूस में नवयुवक संघ के स्वेदश सचान, राजकुमार धुरिया, अशोक धुरिया, सूर्यकुमार तिवारी, रुपेश, अंकित, रामकृपाल, छुन्नन, राजेंद्र प्रजापति, राजू बाजपेई आदि भक्त मौजूद रहे। सुरक्षा को कोतवाली पुलिस जुलूस के साथ रही।