{"_id":"b77a1b64db004cab62d931913bc5d13c","slug":"goara-s-team-won-the-shield-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोएरा की टीम ने जीती शील्ड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोएरा की टीम ने जीती शील्ड
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Thu, 15 Jan 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौथिया में बालीवाल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में
विज्ञापन
गोएरा की टीम ने परछा की टीम को हराकर शील्ड जीत ली। फाइनल मुकाबला देखने
के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे।
पौथिया गांव निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. रामलाल वर्मा की स्मृति में तीन दिवसीय बालीवाल प्रतियोगिता व रामलीला का आयोजन किया जाता है।
बालीवाल प्रतियोगिता के अंतिम दिन तीन क्वाटर फाइनल मैच खेले गए। पहला मैच कानपुर व बरौर के बीच हुआ। इसमें कानुपर विजयी रही। दूसरा गोएरा और पौथिया के बीच खेला गया। इसमें गोएरा ने बाजी मारी। तीसरा मैच बरौर व प्रतापपुर के बीच हुआ, जिसमें बरौर विजयी रही।
सेमीफाइनल का पहला मैच कानपुर व गोएरा की टीम के बीच हुआ। इसमें गोएरा ने बाजी मारी। दूसरे सेमीफाइनल मैच में परछा की टीम ने बरौर को हराया। फाइनल मैच गोएरा व परछा के बीच खेला गया। गोएरा की टीम ने परछा को हराकर टूर्नामेंट जीत लिया।
मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संजय दीक्षित ने विजेता टीम के कप्तान सुधाकर को शील्ड प्रदान की, जबकि उपविजेता टीम के कप्तान रिजवान को भी उपविजेता की शील्ड प्रदान की गई। रेफरी की भूमिका राजेंद्र पांडेय, प्रताप सिंह जहानाबाद, लाल बहादुर ने निभाई।
संचालन लाखनलाल जोशी, अमित सचान व रोहित सैनी ने किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी राजेश सचान, डॉ. गोविंद सिंह, योगेंद्र सचान प्रधान पाराओझी, पौथिया प्रधान प्रतिनिधि बीरेंद्र सचान, क्रांति कुमार भी मौजूद रहे।