{"_id":"5bedbb69bdec2269695da444","slug":"fifth-student-kidnapping-attempt","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचवीं के छात्र का अपहरण का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांचवीं के छात्र का अपहरण का प्रयास
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाक्षेत्र के पंधरी गांव में अंडा लेकर घर जा रहे पांचवीं के छात्र को वैन सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। जानकारी होने पर उसके पिता ने थाने में सूचना दी। इस पर पुलिस सक्रिय हुई तो बदमाश पकड़े जाने के डर से छात्र के हाथ व पैर बांधकर बिलहड़ी गांव के खेतों में छोड़ गए। बालक के मिलने पर एएसपी भी बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए हैं।
पंधरी निवासी शिवपूजन गांव के प्राथमिक विद्यालय में इंचार्ज प्रधानाध्यापक है। उनका पुत्र आशुतोष (11) इसी विद्यालय में पढ़ता है। बुधवार शाम करीब छह बजे वह पंधरी तिराहे पर अंडा लेने गया। जब अंडा लेकर वापस आ रहा था। तभी पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमलेश कोरी के घर के पास खड़ी एक वैन से कुछ लोग निकले और उसे दबोच लिया ।
बालक को गाड़ी के अंदर डालकर कस्बे की ओर भाग निकले। छात्र के अपहरण की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। पीड़ित पिता ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई और बदमाशों की घेराबंदी के लिए मुखबिरों का जाल बिछा दिया। पुलिस की घेराबंदी को देखते बदमाशों ने छात्र के हाथ व पैर बांधकर बिलहड़ी गांव के पास सड़क किनारे खेतों में डाल दिया।
विज्ञापन
इस पर किसी तरह छात्र घर पहुंचा और घटना की जानकारी दी। शिवपूजन ने बताया वैन में चार लोग सवार थे। एसओ गिरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि वह बदमाशों की तलाश में पुलिस लगी है। पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।