फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Devotees flocked to Shiwalyon

शिवालयों में उमड़ पड़े भक्त

Tue, 11 Aug 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Tue, 11 Aug 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
Devotees flocked to Shiwalyon

सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में भोर से ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो

विज्ञापन
गया। भक्तों के जय बम बम भोले के उद्घोष से दिन भर शिवालय गूंजते रहे। वहीं सपेरों की भी चांदी रही।

सावन के दूसरे सोमवार को भक्तों ने मुख्यालय के प्राचीन पातालेश्वर, संगमहेश्वर आदि शिवालयों में जाकर जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक कर पूजन अर्चना की।

सैकड़ों की संख्या में व्रतधारी भक्त नंगे पैर शिवालय  दर्शन करने पहुंचे। दोनों मंदिरों में दर्शन के भक्तों को घंटाें लाइन भी लगानी पड़ी। पातालेश्वर व संगमहेश्वर मंदिर में इन दिनों मेले जैसा माहौल है।

इसके साथ ही बाहरी सपेरे भी इन दिनों काफी संख्या में आ गए हैं। जो बीन बजाकर घर घर व दुकानों में जाकर नागदेवता के दर्शन करा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed