फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Dan took a dip in rivers and ponds

नदियों और तालाबों में डुबकी लगा दिया दान

Thu, 15 Jan 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर Updated Thu, 15 Jan 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
Dan took a dip in rivers and ponds

बुधवार को जिले भर में मकर संक्रांति का पर्व श्रद्धा

विज्ञापन
के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने नदियों, तालाबों और पोखरों में डुबकी लगाई। इसके बाद तिल, गुड़, चावल, दाल का दान किया। हालांकि ज्यादातर लोग गुरुवार को त्योहार मनाएंगे।
मकर संक्रांति पर यमुना-बेतवा नदी के संगम तट पर श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही।

तड़के से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। भीषण ठंड के बीच श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर दान दिया। शहर के यमुना घाटों पर लोगों ने स्नान किया। चौरादेवी, गिरान घाट, सिंहमहेश्वर मंदिर, हाथी दरवाजा, फक्कड़ कुटी, पुराना यमुना घाट पर स्नान करने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

पातालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। पक्के घाटों की सफाई न होने से लोगों में मायूसी रही। फक्कड़ कुटी में लगे मेला में महिलाओं और बच्चों ने खरीददारी की। किंग रोड पर नवयुवक मंडल ने पंडाल लगाकर रामधुन के बीच श्रद्धालुओं को खिचड़ी खिलाई।

ज्योतिषाचार्य पं. दिनेश दुबे ने बताया कि गुरुवार को प्रात: 6:43 बजे से सूर्यास्त 5:17 बजे तक स्नान का पुण्यकाल रहेगा। शास्त्रों के अनुसार स्नान दान को प्रात:काल में शुभ माना गया है। इसलिए लोग प्रात:काल में पवित्र नदियों या फिर सरोवरो में स्नान कर खिचड़ी पर्व पर मूंग की दाल मिश्रित चावल की खिचड़ी, गुड़ तिल के बने लड्डू, वस्त्र, द्रव्य के साथ किसी ब्राह्मण अथवा सुपात्र व्यक्ति को दान करें। सूर्य देवता से जन कल्याण की कामना करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed