फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crop

बर्बाद फसल देख किसान की मौत

Sun, 29 Mar 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Sun, 29 Mar 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
crop

कोतवाली क्षेत्र के छिमौली गांव में शनिवार सुबह खेत कटाई पहुंचा किसान फसलों की बर्बादी देख गश खाकर गिर गया। परिजन उसे गांव ले आए। लेकिन हालत बिगड़ने पर कसबे के अस्पताल लाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


छिमौली गांव निवासी लल्लू (60) पुत्र छिद्दू फसलों के  बर्बाद होने की जानकारी तो लेता रहा। लेकिन वह पहली बार सुबह करहिया गांव स्थित अपने खेतों पर कटाई करने गया था। खेत में उसने गेहूं, चना, लाही की फसल बोई है। उसके पास मात्र 6 बीघा खेत है और चार पुत्रों का बड़ा परिवार है। यह सभी मजदूरी करते है।
विज्ञापन


जब लल्लू ने अपने खेतों में फसलों की तबाही देखी तो खेत में ही चकराकर गिर गया। परिजन उसे गांव लाए और अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। उसके भाई मन्नूलाल ने पुलिस व उपजिलाधिकारी को इस घटना की सूचना दी कि उसका भाई खेतों में खड़ी फसल की बर्बादी देख अपनी जान गवां बैठा है। पुलिस ने कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं गांव के लेखपाल शिवबिलास पटेल ने बताया कि घटना की सूचना पाकर वह गांव गया और स्थिति का जायजा लिया। उसने बताया कि फसल तो बर्बाद हुई है। लेकिन मौत हृदय गति रुकने या सदमे से हुई यह नहीं बताया जा सकता। उपजिलाधिकारी प्रवीणा अग्रवाल ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिल गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed