{"_id":"58e3d5ed4f1c1b4a3e5b6438","slug":"crooks-strangled-with-the-intention-of-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के इरादे से घुसे बदमाशों ने वृद्धा की गला दबाकर की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट के इरादे से घुसे बदमाशों ने वृद्धा की गला दबाकर की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Tue, 04 Apr 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
मुख्यालय के लक्ष्मीबाई तिराहा के निकट हाईवे किनारे स्थित अपने मकान में अकेले रह रही स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत वार्ड आया के घर में दिन दहाड़े घुसे बदमाशों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना के समय वृद्धा किचन में दूध उबाल रही है। बदमाश घर में रखा कीमती सामान भी ले गए। मामले
की सूचना पर पुलिस अधीक्षक एके त्रिपाठी ने घटना स्थल का जायजा लिया। पीड़ित भतीजे ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या व लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
लक्ष्मीबाई तिराहा निवासी शांति देवी (58) पत्नी स्व.वैद्यनाथ सुमेरपुर विकासखंड के कलौलीतीर गांव स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में वार्ड आया के पद पर तैनात
थी। उसके तीन पुत्र ओमप्रकाश, रामप्रकाश व श्यामप्रकाश हैं। जो शहर से बाहर अलग-अलग शहरों में फैक्ट्रियों में नौकरी करते हैं। पति की मौत पहले ही हो चुकी थी। वह घर में अकेले रहती थी। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे उसकी गला दबा कर हत्या कर दी गई। मामले की जानकारी बगल में रह रहे मृतका के
भतीजे प्रमोद कुमार ने कोतवाली पुलिस को दी। उसने बताया कि रामप्रकाश की पत्नी पूनम का फोन आया कि माताजी फोन नहीं उठा रहीं हैं इसलिए उनकी बात करवा देें। तब वह उनके घर गया। तो हाईवे की तरफ वाला गेट बंद था। खटखटाने पर कोई आवाज नहीं आई। तब वह पीछे वाले गेट पर पहुंचा जो
विज्ञापन
पहले से आधा खुला था। जब उसने अंदर जाकर देखा तो किचन में उसकी चाची जमीन में पड़ी थी। और उनके गले में सफेद साफी का फंदा व मुंह में काला कपड़ा ठूंसा था। उसने कपड़ा निकाल कर हिलाया लेकिन कोई हरकत न होने पर उसने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। उसने बताया कि सभी कमरे खुले पड़े
थे। रजाई गद्दों के साथ अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। सूचना के बाद मौके पर पुलिस अधीक्षक एके त्रिपाठी ने पहुंच घटना स्थल का जायजा लिया। कोतवाल पीके सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला देखने पर मालूम पड़ता है कि लूट के उद्देश्य से हत्या की गई है। भतीजे प्रमोद कुमार की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या करने व लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
1100 रुपये भंडारे के लिए दिए थे
प्रमोद के बेटे रजत ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे वह अपने दोस्तों के साथ उनके पास गया था। तब उनसे 1100 रुपये देवी मां के भंडारे के लिए लेकर आया था। तब वह बिल्कुल ठीक थीं। वहीं पड़ोसियों ने बताया कि करीब साढ़े बारह बजे वृद्धा ने दूधिए से दूध भी लिया। उसके बाद यह घटना घटी।