{"_id":"a20d07d76b99b4ea8628fd332bcdb94e","slug":"cause-notice-to-dfo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाधिकारी को कारण बताओ नोटिस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिलाधिकारी को कारण बताओ नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Fri, 06 Feb 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर करेत्तर की बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी एपी त्रिपाठी के प्रतिभाग न करने पर डीएम संध्या तिवारी ने एडीएम को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
गुरुवार को जिलाधिकारी संध्या तिवारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर करेत्तर की बैठक हुई। जिसमें वाणिज्य कर, स्टांप, आबकारी, मनोरंजन कर, विद्युत विभाग की प्रगति अच्छी पाई गई। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मो.अजीम द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष 66 फीसदी वसूली किए जाने पर प्रवर्तन कार्य में तेेजी लाने के निर्देश डीएम ने दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एसडीएम व खनिज अधिकारी के साथ ओवर लोडिंग पर शिकंजा कसने के लिए वाहन चेकिंग की जाए। डीएम ने खनिज अधिकारी रामकुमार से कहा कि बालू के साथ-साथ मिट्टी के खनन पर भी ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन
एआरएम ने कहा कि डग्गामारी के कारण लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पा रहे है। इस पर डीएम ने एसडीएम को निर्देश देकर डग्गामार वाहनों पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए। नगर पालिका हमीरपुर व तहसील मौदहा की प्रगति खराब पाए जाने पर डीएम ने असंतोष जताया।
वहीं बैठक में प्रतिभाग न करने पर डीएफओ को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम राजेश कुमार प्रजापति, एसडीएम सदर रामसुरेश वर्मा, रामअक्षय वर सिंह, तहसीलदार, दूधनाथ राम, शैलेंद्र चौधरी, जिला आबकारी अधिकारी बच्चालाल, खनिज अधिकारी रामकुमार, एआटीओ मो. अजमी आदि मौजूद रहे।