{"_id":"ac7bdf3029cd87f85c46816cf3e98cef","slug":"arms-license-revoked-unless-the-upgrade-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवीनीकरण न कराने पर शस्त्र लाइसेंस करें निरस्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवीनीकरण न कराने पर शस्त्र लाइसेंस करें निरस्त
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 28 Dec 2014 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीतकालीन भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी संध्या तिवारी ने तहसील, ब्लाक व जरिया थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले तहसील पहुंचकर पत्रावलियां देखीं। फिर थाना जरिया में नवीनीकरण न कराने वाले शस्त्रधारकों के लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीएम ने तहसीलदार व एसडीएम न्यायालय के वादों की समीक्षा की। रिकार्ड रूम में खाली गत्ते तथा रद्दी पड़ी देख सफाई रखने के निर्देश दिए। मुकदमों की पत्रावलियों पर कंप्यूटर नंबर दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
वहीं कपड़ो में लिपटे रखे अभिलेखों पर स्लिप चिपकाने तथा अमीनों की सर्विस बुकों को चैक करने के निर्देश तहसीलदार को दिए। वसूली में लापरवाही बरतने वाले अमीनों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। फिर खंड विकास कार्यालय पहुंची।
विज्ञापन
जहां ग्रांड रजिस्टर का अवलोकन किया तथा जनगणना 2011 की धनराशि 5210 अब तक वापस न करने पर नाराजगी जताई। भ्रमण पंजिका व उपस्थिति पंजिका का भी अवलोकन किया।
जरिया थाने के निरीक्षण में जिलाधिकारी ने अब तक शस्त्र नवीनीकरण न कराने वाले शस्त्र धारकों के लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति कराने के निर्देश दिए तथा सभी शस्त्रधारकों के डाटा वेस फार्म भरवाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय एसडीएम आरएस वर्मा, तहसीलदार डीएन गौतम मौजूद रहे।