{"_id":"5951555f4f1c1bd5578b4702","slug":"81498502495-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोरी के चार आरोपी दबोचे, आज होंगे कोटे में पेश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक चोरी के चार आरोपी दबोचे, आज होंगे कोटे में पेश
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। नशे की लत ने सरकारी महकमों में अच्छे पदों पर सेवारत माता-पिता की पढ़ी-लिखी औलाद को चोरी की राह चलने को मजबूर कर दिया। बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार चार युवकों ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूला है। वहीं इस मामले में अन्य आरोपियों की धरपकड़ को पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस हिरासत में चारों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर बाइक चोरी मामले में पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी युवकों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने चोरी की गई मोटरसाइकिलें आरोपी युवकों से बरामद कर ली हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी हमीरपुर से मोटरसाइकिलों को चोरी कर 20-25 हजार रुपये में बेच देते थे। पुलिस के जाल में खुद फंसता देख गिरफ्त से बाहर चल रहे आरोपियों ने तीन मोटरसाइकिलों को उनके ठिकाने पर पहुंचा दिया है। पुलिस ने डिग्री कॉलेज हमीरपुर के बाहर, कैडहरु और पुलिस बटालियन जंगलबैरी के समीप तीन बाइकों को बरामद किया है। कुछ वाहन तो बिल्कुल नए हैं जिन पर रजिस्ट्रेशन नंबर तक नहीं पड़ा है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए इस गलत रास्ते को अपनाया। थाना प्रभारी हमीरपुर कुलदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। तीन युवक अच्छे परिवार से संबंध रखते हैं। मंगलवार को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
तीन आरोपियों के परिजन सरकारी कर्मचारी
चार युवकों में से तीन युवकों के माता-पिता सरकारी विभागों में तैनात हैं। अच्छे घरों की इन औलादों ने समाज में शिक्षा, संस्कार और नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के चलते युवाओं के भटकने की बात एक फिर उजागर की है। साथ ही युवाओं की गिरफ्तारी ने बच्चों की पालन-पोषण को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं।