फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   लोकलाज के भय से मां ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या

लोकलाज के भय से मां ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या

Fri, 15 Feb 2019 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
लोकलाज के भय से मां ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
मौदहा। क्षेत्र के एक गांव में तीन दिन पूर्व प्रेमी के साथ गई किशोरी जैसे ही घर लौटी और परिजनों से शादी कर लेने की बात की। तभी लोक लज्जा के चलते उसकी मां को यह बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने रात ही में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोर्स्टमाटम के लिए भेजा है। वहीं परिजनों का आरोप है कि बेटी और उसके प्रेमी ने एक गांव निवासी के साथ मिलकर शादी से इनकार करने की वजह से जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या कर दी है।

एक किशोरी को गांव में अपने मामा जगदेव के यहां अक्सर आने वाला बांदा निवासी युवक विनोद तीन दिन पूर्व किशोरी को अपने प्रेम प्रसंग में फंसाकर ले गया था। तब परिजनों ने यूपी 100 को सूचना दी। कोतवाली पहुंच मामले को दर्ज कराने को कहा। लेकिन गुरुवार की शाम किशोरी अपने प्रेमी व उसके मामा जगदेव तथा उसकी पत्नी के साथ पीड़ित परिवार के पास पहुंचे। इन लोगों ने दहेज सहित शादी की प्रक्रिया पूरी करने को कहा। जिस पर पीड़ित परिवार ने इनकार कर दिया। इस पर वह लोग वापस चले गए। लेकिन रात में किशोरी की मां की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। महिला के साथ लेटे छोटे पुत्र के रोने की आवाज सुन परिजनों को घटना की जानकारी हो सकी। शुक्रवार की सुबह घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची। मृतक की दूसरे नंबर की बेटी ने रो-रोकर पुलिस को बताया कि मां को उसकी दीदी और उसके प्रेमी ने जहर देकर हत्या की है। उधर गांव में चर्चा है कि मां ने बेटी के इस कारनामे के चलते लोकलज्जा के भय से आत्महत्या की है। स्थानीय कोतवाली प्रभारी विक्रमाजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। अभी तक उन्हें कोई ऐसी तहरीर नहीं मिली है, जिसमें उसकी हत्या किए जाने की बात कही गई हो।
विज्ञापन

लोकलाज के भय से मां ने जहरीला पदार्थ खा की आत्महत्या
मौत के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed