{"_id":"5c0ea728bdec22417f7a0030","slug":"61544464168-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गश्त के दौरान पुलिस टीम पर युवक ने झौंका फायर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गश्त के दौरान पुलिस टीम पर युवक ने झौंका फायर
Updated Mon, 10 Dec 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राठ। उरई मार्ग पर गश्त कर रही पुलिस को देखकर एक शातिर अपराधी ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा। तलाशी में एक तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ पुलिस पर जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी को जेल भेज दिया है।
कोतवाली एमके शुक्ला ने बताया कि रविवार रात एसआई अमरपति तिवारी, भारत सिंह, धनंजय पुलिस बल के साथ वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए गश्त पर थे। मुखबिर ने सूचना दी कि राठ उरई मार्ग स्थित अमगांव तिराहे के पास शातिर अपराधी राजकुमार पुत्र राजबहादुर निवासी ग्राम अमगांव किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से खड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और जैसे ही राजकुमार को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर झोंक दिया। पुलिस ने बचाव करते हुए जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल ने बताया कि राजकुमार का अपराधिक इतिहास है। उसके उपर लूट, मारपीट जैसे संगीन मामले दर्ज हैं।
गश्त के दौरान पुलिस टीम पर युवक ने झोका फायर
-आरोपी को दबोचा तमंचा किया बरामद
अमर उजाला ब्यूरो